फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alvida: अदनान सामी का नया गाना हुआ रिलीज, सिंगर ने इस अंदाज में फैंस को कहा ‘अलविदा’

Thu, 28 Jul 2022 06:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

90 के दशक में अपने गानों से लोगों के बीच लोकप्रिय हुए अदनान सामी आज भी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। अक्सर अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में रहने वाले सिंगर बीते कुछ दिनों से अपनी पोस्ट को लेकर सुर्खियों में थे।
विज्ञापन
1 of 4
अदनान सामी

90 के दशक में अपने गानों से लोगों के बीच लोकप्रिय हुए अदनान सामी आज भी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। अक्सर अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में रहने वाले सिंगर बीते कुछ दिनों से अपनी पोस्ट को लेकर सुर्खियों में थे। दरअसल अदनान सामी ने बीते दिनों इंस्टाग्राम से अपने सभी पोस्ट डिलीट कर दिए थे। इसके बाद उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर सभी को हैरान कर दिया था। सिंगर के द्वारा शेयर किए गए इस आखिरी पोस्ट में अलविदा लिखा हुआ था। ऐसे में लोग यह कयास लगा रहे थे कि अदनान सामी ने सोशल मीडिया अलविदा कह दिया है। इतना ही नहीं सब लोग इस सोच में पड़ गए थे कि आखिरकार सिंगर ने अचानक यूं सोशल मीडिया से दूरी क्यों बना ली है।

विज्ञापन

2 of 4
Adnan Sami - फोटो : Social Media

हालांकि बीते दिनों सिंगर ने अपने इस पोस्ट को लेकर चल रहे कयासों और अफवाहों पर विराम लगाते हुए अपने अलविदा का मतलब बताया था। दरअसल पोस्ट डिलीट कर अलविदा कहना अदनान सामी के एक अपकमिंग सॉन्ग के प्रमोशन का एक तरीका था। इस बारे में खुद अदनान सामी ने जानकारी दी थी। उन्होंने अपने नए गाने का टीजर वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि वह जल्द ही अपने नए गाने अलविदा के साथ वापसी करने वाले हैं। इसी बीच अब अदनान सामी का यह गाना आज रिलीज कर दिया गया है।

 

विज्ञापन

3 of 4
adnan sami to pakistan fan

दो साल बाद अदनान सामी का यह पहला गाना रिलीज हुआ है। नया गाना एक सैड सॉन्ग है, जो दिल टूटे आशिकों के लिए एंथम साबित हो सकता है। बेहतरीन म्यूजिक और शानदार बोल के साथ बनाया गया यह गाना अदनान की आवाज में और भी खूबसूरत लग रहा है। इस गाने के रिलीज होते ही दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। सारेगामा म्यूजिक ने इस गाने को अपने जब यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इसे अब तक 54 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

विज्ञापन

4 of 4
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया

अपने इस गाने की एक वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अदनान सामी ने कैप्शन में लिखा, आखिरकार अलविदा कहने का समय आ गया है और हम इससे ज्यादा उत्साहित नहीं हो सकते। सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर गाना रिलीज हो चुका है। गाने में एक बार फिर अदनान सामी का वही पुराना अंदाज नजर आ रहा है। गाने के इस म्यूजिक वीडियो में अदनान के साथ सारा खत्री भी स्क्रीन शेयर करती नजर आ रही हैं। गाने के बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं, जबकि इसके वीडियो का निर्देशन रितिका बजाज ने किया है। यह गाना सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल और अन्य प्रमुख स्विमिंग प्लेटफार्म पर उपलब्ध है।

यहां सुने पूरा गाना

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें