फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mouni Roy Honeymoon: पति संग कश्मीर की खूबसूरत वादियों की सैर कर रहीं मौनी रॉय, देखिए तस्वीरें

Wed, 09 Feb 2022 02:33 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मौनी रॉय - फोटो : social media
मौनी रॉय शादी के बाद अपने पति सूरज नांबियार के साथ हनीमून मनाने कश्मीर की घाटियों में पहुंची हैं। मौनी हनीमून से लगातार कई सारी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं। मौनी ने पीले रंग का जैकेट पहने तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें काफी खूबसूरत लग रही हैं। 


 
विज्ञापन

2 of 4
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
स्नोफॉल कर रहीं एंजॉय
शादी के बाद से ही मौनी रॉय इंटरनेट पर छाई हुई हैं। कश्मीर में हनीमून मना रहीं मौनी ने गुलमर्ग में हो रही बर्फबारी का खूब मजा लिया। वहां इस समय जमकर बर्फबारी हो रही है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और इसमें गाना लगाया "ये हसीं वादियां।" इस वीडियो को देखकर साफ पता लग रहा है कि मौनी को कश्मीर भा गया है। 


 
विज्ञापन

3 of 4
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
बर्फीली पहाड़ियों में किया मेडिटेट
वीडियो के साथ ही मौनी ने एक पोस्ट के जरिए कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। अभिनेत्री ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "पहाड़ों पर चोटी पर ओमिंग कर रही हूं।" इन तस्वीरों में मौनी पीले जैकेट में अपनी आखें बंद करके ओम का जाप कर रही हैं। इन तस्वीरों में उनकी मांग में सिंदूर भी लगा दिख रहा है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : social media
इससे पहले भी कर चुकीं हैं फोटो शोयर
इससे पहले भी अभिनेत्री अपने हनीमून की तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा कर चुकी हैं, जिनमें उन्होंने अपने पति के नाम का इंग्लिश मतलब समझाया था। तस्वीरों में मौनी को बेज रंग के स्वेटर में और सूरज को रंगीन स्वेटर में देखा जा सकता है। यह कपल इस समय कश्मीर की पहाड़ियों में बर्फीले माहौल का मजा ले रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें