रणबीर कपूर, आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
'गंगूभाई काठियावाड़ी' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। इसे इंडस्ट्री के लोगों व दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला रहा है। ट्रेलर के प्रीमियर में आलिया के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने भी शटरबग्स के लिए गंगूभाई अंदाज में अपना प्यार दिखाया। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर, अभिनेत्री ने रणबीर कपूर की तस्वीर के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें 'सर्वश्रेष्ठ प्रेमी' कहा था, जिसमें उन दोनों को कैमरे की ओर पीठ कर हाथ जोड़कर देखा जा सकता है।