फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये खास शख्स है मौनी रॉय की जिंदगी की रोशनी, खुद तस्वीरें पोस्ट कर बताई सच्चाई

Wed, 07 Mar 2018 03:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टेलीविजन की मशहूर नागिन यानि एक्ट्रेस मौनी रॉय अधिकतर समय सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के कारण चर्चा में रहती हैं। इस बार भी वह कुछ फोटोज के चलते ही सुर्खियों में आ गई हैं। मौनी ने फोटोज शेयर कर बताया है कि उनकी जिंदगी की असली रोशनी कौन है। मौनी की लाइफ में सबसे ज्यादा अहमियत कौन रखता है।
विज्ञापन

2 of 4
मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया है कि उनकी जिंदगी में रोशनी भरने वाले और उनकी लाइफ में सबसे ज्यादा अहमियत रखने वाला कोई और नहीं खुद उनका छोटा भाई है। भाई मुखर रॉय के जन्मदिन के मौके पर मौनी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर उसे बधाई दी है। 
विज्ञापन

3 of 4
मौनी रॉय
मौनी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- 'मेरी जिंदगी की रोशनी और मेरी जिंदगी में सबसे ज्यादा अहमियत रखने वाले मुखर रॉय जन्मदिन की शुभकामनाएं। मेरे और मां की ओर से ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। आई लव यू।'
 
विज्ञापन

4 of 4
मौनी रॉय
मौनी रॉय तस्वीर में सफेद कलर की ड्रेस में अपने भाई के साथ गॉर्डन में नजर आ रही हैं।  मौनी की इस तस्वीर को एक दिन में ही दो लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'गोल्ड' से मौनी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें