फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने से अबू धाबी में फंसी थीं मौनी रॉय, भारत लौटने पर कर दी ये बड़ी चूक

Tue, 14 Jul 2020 03:01 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मौनी रॉय - फोटो : Social Media
लॉकडाउन की वजह से बीते चार महीने से अबू धाबी में फंसी अभिनेत्री मौनी रॉय आखिरकार भारत लौट रही हैं। कोरोना वायरस की वजह से कई देशों में लॉकडाउन लगा है जिसकी वजह से एक देश से दूसरे देश जाने में मुश्किल हो रही है। लेकिन मौनी का अब स्वदेश लौटने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
मौनी रॉय - फोटो : Twitter
मौनी रॉय अपने देश लौटने पर बहुत खुश हैं और अपनी इस खुशी को उन्होंने सोशल मीडिया पर जाहिर किया है। मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भारत लौटने की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की है। चार महीने बाद घर वापस लौटने की खुशी मौनी के चेहरे पर साफ झलक रही है।
विज्ञापन

3 of 5
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वे मास्क और फेस कवर लगाए हुए हैं। वीडियो में उन्होंने तारीख और समय लिखा है और वे टाटा (Tata Bye Bye) करती नजर आ रही हैं। हालांकि मास्क पहनने के दौरान मौनी एक गलती भी कर गईं जिसके बाद फैंस ने उन्हें सलाह दी।

4 of 5
मौनी रॉय - फोटो : Social Media
दरअसल मौनी ने फेस कवर के नीचे जो मास्क पहना हुआ था वो सिर्फ उनके मुंह तक था। इस मास्क ने उनकी नाक नहीं ढकी थी। इस बात को फैंस ने पकड़ लिया और इसे देखकर एक ने लिखा है, 'मास्क नाक पर डालो न...'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौनी रॉय - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मौनी ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म गोल्ड से की थी। मौनी ने कई सारे सीरियल में भी काम किया है लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान धारावाहिक नागिन से मिली। अब फिलहाल मौनी का सारा ध्यान फिल्मों की ही तरफ है।

सारा अली खान के घर भी पहुंचा कोरोना, जानिए किसकी रिपोर्ट आई पॉजिटिव

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें