फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakesh Roshan: पिता रोशन की याद में राकेश ने बदला अपना सरनेम, इन 10 रिश्तेदारों के बारे में भी जानिए

Tue, 06 Sep 2022 08:22 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार



 
विज्ञापन
1 of 11
राकेश रोशन फैमिली ट्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माता, निर्देशक, लेखक, अभिनेता राकेश रोशन 73 साल के हो गए हैं। 6 सितंबर 1949 को जन्मे राकेश रोशन का पूरा नाम राकेश रोशन नागरथ है, लेकिन पिता की मौत के बाद उनके परिवार वालों ने अपने नाम के पीछे 'नागरथ' सरनेम लगाना छोड़ दिया। उन्होंने अपने पिता को याद रखने के लिए उनके ही नाम को अपना सरनेम बना लिया। राकेश रोशन ने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत साल 1970 में फिल्म 'घर घर की कहानी' से की। 'खून भरी मांग', 'कामचोर', 'खेल खेल में', 'खट्टा मीठा' जैसी उनकी हिट फिल्मों की लंबी फेहरिस्त है। बतौर निर्देशक उन्होंने करियर की शुरुआत फिल्म 1987 में 'खुदगर्ज' से की और इसके बाद अपने बेटे ऋतिक के साथ 'कहो ना प्यार है', 'कोई मिल गया', 'कृष', 'कृष 3' जैसी सुपरहिट फिल्में भी निर्देशित कीं। राकेश रोशन के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं, उनके वंश वृश के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
रोशन लाल नागरथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रोशन लाल नागरथ 

राकेश रोशन के पिता रोशन लाल नागरथ उर्फ 'रोशन' फिल्मी दुनिया के जाने माने संगीत निर्देशक थे। उनका जन्म 14 जुलाई 1917 को गुजरांवाला, पंजाब में हुआ जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। रोशन लाल नागरथ ने बतौर संगीतकार अपने करियर की शुरुआत साल 1949 केदार शर्मा की 'नेकी और बदी' से की। अपने करियर में लगभग 56 फिल्मों में संगीत देने वाले रोशन लाल नागरथ ने मोहम्मद रफी, मुकेश, तलत महमूद और लता मंगेशकर के साथ तमाम हिट गाने बनाए। गीतकार इंदीवर और आनंद बख्शी को उन्होंने ही ब्रेक दिया। 16 नवंबर 1967 को उनका दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया।

विज्ञापन

3 of 11
जे ओम प्रकाश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जे ओम प्रकाश

अपने जमाने के मशहूर निर्माता, निर्देशक जे ओम प्रकाश के दामाद हैं राकेश रोशन। जे ओम प्रकाश की बेटी पिंकी से राकेश रोशन का विवाह हुआ। जे ओम प्रकाश का जन्म 24 जनवरी 1926 को सियालकोट पंजाब में हुआ था, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। जे ओम प्रकाश ने करीब 23 फिल्मों का निर्माण और इनमे से कुछ फिल्मों का निर्देशन भी किया है। 'आए दिन बहार के', 'आया सावन झूम के', 'मिलन की बेला', 'अर्पण' जैसी उनकी चर्चित फिल्में हैं। 7 अगस्त 2019 में 93 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।

4 of 11
राजेश रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजेश रोशन 

राकेश रोशन के छोटे भाई राजेश रोशन बचपन में संगीतकार नहीं बल्कि एक सरकारी अफसर बनना चाहते थे। पिता के देहांत के बाद उन्होंने संगीत में रुचि लेना शुरू कर दिया। राजेश रोशन की पहली गुरु उनकी मां इरा रोशन थीं। मशहूर कॉमेडियन और एक्टर महमूद  ने राजेश रोशन को पहला मौका फिल्म 'कुंवारा बाप' में दिया।

विज्ञापन

5 of 11
संजय खान अपनी पत्नी के साथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संजय खान 

राकेश रोशन के समधी बॉलीवुड के मशहूर निर्माता निर्देशक अभिनेता संजय खान हैं। संजय खान की बेटी सुजैन खान से ऋतिक रोशन की शादी साल 2000 में हुई। 13 साल के बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। ऋतिक और सुजैन के दो बेटे है जिनका नाम रेहान और रिदान है। दोनों बच्चों की परवरिश ऋतिक रोशन और सुजैन खान मिलकर करते हैं।

विज्ञापन

6 of 11
फिरोज खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिरोज खान

संजय खान के बड़े भाई फिरोज खान है। सुजैन खान रिश्ते में उनकी भतीजी लगती है। जिनकी शादी ऋतिक रोशन से हुई थी। इस रिश्ते से देखें तो फिरोज खान भी राकेश रोशन के समधी थे। रोज खान का कैंसर की वजह से 27 अप्रैल 2009 को निधन हो गया था। संजय खान के छोटे भाई अकबर खान भी रिश्ते में राकेश रोशन के समधी ही हैं।

विज्ञापन

7 of 11
सुनैना रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुनैना रोशन 

राकेश रोशन की बेटी सुनैना रोशन अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही हैं। उनकी दो शादियां और एक सगाई टूट चुकी है। सुनैना के पहले पति का नाम आशीष सोनी था जिनके साथ उनका तलाक साल 2000 में हुआ। आशीष से तलाक के बाद सुनैना ने साल 2009 में मोहन नागर से शादी रचाई। ये शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद सुनैना का नाम टीवी एक्टर राजीव पॉल के साथ भी जुड़ा लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिका।

8 of 11
ऋतिक रोशन अपने परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन का नाम तो किसी परिचय का मोहताज नहीं है। राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन ने फिल्मों में अपने पिता से भी ज्यादा नाम कमाया। ऋतिक रोशन ने अपने पिता के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'कहो ना प्यार है' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म 'विक्रम वेधा' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 'कृष 4' के भी जल्दी शुरू होने के आसार बन रहे हैं।

9 of 11
ईशान रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ईशान रोशन

राकेश रोशन के भतीजे और संगीतकार राजेश रोशन के बेटे हैं ईशान रोशन। मॉडल व अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित के साथ काफी समय तक डेटिंग करने के बाद अब उनसे अलग हो गए हैं। ईशान रोशन 'कृष 3' और 'काबिल' में बतौर सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके है। इन फिल्मों के प्रोडक्शन सहायक के रूप में भी उन्होंने काम किया है।

10 of 11
पश्मीना रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पश्मीना रोशन 

राकेश रोशन की भतीजी और राजेश रोशन की बेटी पश्मीना रोशन एक थिएटर आर्टिस्ट हैं। ‘ऑस्कर वाइल्ड’ के नाटक “द इम्पोर्टेंस ऑफ  बींग अर्नेस्ट' से थिएटर डेब्यू करने वाली पश्मीना ने ‘जेफ  गोल्डबर्ग स्टूडियो’ से पढ़ाई करने के बाद बैरी जॉन एक्टिंग स्कूल से छह महीने का कोर्स भी पूरा किया है। वह 'इश्क विश्क रीबाउंड' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

विज्ञापन

11 of 11
सुरानिका सोनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुरानिका सोनी 

राकेश रोशन की बेटी सुनैना रोशन की बेटी सुरानिका अपने मामा ऋतिक रोशन की लाडली हैं। सुरानिका का जन्म सुनैना की पहली शादी से हुआ। सुनैना के अपने पति आशीष सोनी से तलाक के बाद सुरानिका अपनी मां सुनैना के साथ ही रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें