फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mouni Roy: अपने लुक्स की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आईं मौनी रॉय, बोले- इनके चेहरे का कौन का हिस्सा असली है?

Sun, 12 Jun 2022 05:07 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय अक्सर ही अपने फैशन सेंस की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। फैंस उन्हें हर लुक में काफी पसंद करते हैं। लेकिन कई बार मौनी को अपने लुक की वजह से ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है। हाल ही में अभिनेत्री को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मौनी रॉय - फोटो : social media
दरअसल, मौनी रॉय को शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान मौनी ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट्स पहनी थी और अपने इस लुक को उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स के साथ कंप्लीट किया। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और सनग्लासेस लगाए थे, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन अब वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।
विज्ञापन

3 of 4
मौनी रॉय - फोटो : Instagram
मौनी के लुक को लेकर ट्रोल्स अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि मौनी के चेहरे की बनावट पूरी तरह से प्लास्टिक सर्जरी से की गई है। ये पहला मौका नहीं है, जब मौनी को अपने लुक और प्लास्टिक सर्जरी को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले भी वह कई बार ट्रोल्स के निशाने पर रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'उनके चेहरे का कौन सा हिस्सा असली है', तो दूसरे ने लिखा 'प्लास्टिक सर्जरी में नहा के आई हैं।' वहीं मौनी के फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगी। हाल ही में फिल्म से उनका लुक भी सामने आया था। फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले वह 'गोल्ड' और 'मेड इन चाइना' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें