फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mouni Roy: शिमरी साड़ी में मौनी राय ने दिखाया कातिलाना फिगर, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Wed, 09 Mar 2022 11:58 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मौनी राय - फोटो : इंस्टाग्राम
ट्रेडिशनल हो या फिर वेस्टर्न मौनी अपने हर लुक में बेहद खास लगती हैं। मौनी को टीवी और बॉलीवुड की सबसे  मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में भी गिना जाता है। मौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी नई-नई तस्वीरों और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मौनी ने एक फोटोशूट कराया है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मौनी का ये ट्रेडिशनल लुक है जो फैंस को काफी इंप्रेस कर रहा है। 

 
विज्ञापन

2 of 4
मौनी रॉय - फोटो : Twitter
तस्वीरों में मौनी ने फैशन डिजाइनर पूजा बगारिया की शिमरी साड़ी पहनी है. इस साड़ी में नीले, हल्के हरे और हल्के गुलाबी रंग की धारियां हैं। मौनी ने साड़ी को हाल्टर-नेक ब्लाउज के साथ पेयर किया है। तस्वीरों में मौनी बहुत ग्लैमरस लग रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ दिया है और हल्का मेकअप किया है। मौनी ने कोई ज्वैलरी नहीं पहनी है। 
विज्ञापन

3 of 4
मौनी राय - फोटो : इंस्टाग्राम
मौनी ने अपनी 3 तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। एक तस्वीर में वह कैमरे के सामने देख रही हैं, वहीं बाकी दोनों तस्वीरों में साइड पोज दे रही हैं। मौनी रॉय ने यह साड़ी टीवी शो डीआईडी लिटिल मास्टर्स के एक एपिसोड के लिए पहनी थी। वह रेमो डिसूजा और सोनाली बेंद्रे के साथ शो को को-जज कर रही हैं। फैशन डिजाइनर पूजा बगरिया की वेबसाइट पर इस साड़ी की कीमत करीब 19 हजार रुपये है।
विज्ञापन

4 of 4
मौनी राय - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में मौनी ने अपने ब्वायफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी की है। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अयान मुखर्जी के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं। मौनी के साथ इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें