वैसे तो हर मां अपने आप में खास होती है, लेकिन दुनियाभर में न जाने ऐसी कितनी माएं हैं जो अपने काम के साथ-साथ अपने बच्चों को अपने से पलभर के लिए भी अलग नहीं होने देना चाहती हैं। इन्हें सुपर मॉम्स की लिस्ट में शामिल किया जाता है। सोशल मीडिया पर सिने जगत की ऐसी ही कुछ सुपर मॉम्स की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
पद्मा लक्ष्मी
पद्मा लक्ष्मी
हाल ही में सोशल मीडिया पर मॉडल, लेखक, एक्टर, टेलीवीजन होस्ट पद्मा लक्ष्मी की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें वह एक शो की होस्टिंग से पहले मेकअप करते हुए नजर आ रही हैं। मेकअप करने के साथ ही वह अपनी बेटी को ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने ये तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर कामकाजी माओं के सपोर्ट में पोस्ट की है।
विज्ञापन
3 of 5
करीना कपूर खान
करीना कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान को भी अपने बेटे तैमूर के साथ शूटिंग पर देखा जाता है। हाल में उन्हें मार्च महीने में एक शूटिंग के दौरान तैमूर के साथ देखा गया था। इस दौरान तैमूर ब्लू ट्रैक पैंट और टीशर्ट में नजर आए थे। वहीं मम्मी करीना ने ग्रीन कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। करीना ने तैमूर को गोद में उठाया हुआ था।
4 of 5
Lisa Haydon
- फोटो : Instagram
लीजा हेडन
मॉडल व अभिनेत्री लीजा हेडन ज्यादातर फोटो शूट में अपने बेटे जैक के साथ नजर आती हैं। इन फोटोशूट में वह कभी जैक को ब्रेस्ट फीडिंग कराती हुई तो कभी उसके साथ बाथटब में मस्ती करती हुई नजर आ रही थीं। हाल ही में लीजा ने बेटे जैक के साथ स्विमिंग करते हुए फोटशूट कराया है, जिसे सोशल मीडिया पर कुछ ही देर में लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड सुपर मदर्स की लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन का भी नाम शामिल है। हाल में ऐश्वर्या राय को मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी बेटी आराध्या के साथ 71वें कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए निकलते हुए देखा गया था। इस मौके पर ऐश्वर्या राय ने ब्लैक कलर का टॉप और ट्राउजर पहन रखा था। बेटी आराध्या ने भी अपनी मम्मी की तरह मैचिंग कलर की ब्लैक कलर की फ्रॉक पहनी थी।