अक्सर आपने लोगों को यह कहते हुए सुना होगा मां हर किसी की जगह ले सकती है लेकिन उसकी जगह कोई नहीं ले सकता। यह लाइन न केवल असल जिंदगी में बल्कि फिल्मों में भी कई बार साबित हो चुकी हैं। बॉलीवुड में कई हीरोइनों ने बड़े पर्दे पर मां के रोल को इस तरह से निभाया कि वह हमेशा के लिए अमर हो गया। तो चलिए आज आपको फिल्मों में मां के उन किरदारों के बारे में बताते हैं जिसे लोग आज भी शान से याद करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
बाहुबली 2
राम्या कृष्णन
'बाहुबली' में शिवगामी का रोल राम्या कृष्णन ने निभाया था। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक मां ने अपनी ममता की छांव में पराए बच्चे को भी पाल पोसकर बड़ा किया था जो आगे चलकर बाहुबली बनता है।
विज्ञापन
3 of 9
Anushka Shetty
अनुष्का शेट्टी
'बाहुबली: द कन्क्लूजन' में देवसेना के मां के किरदार ने भी लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ दी। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे देवसेना अपने बच्चे को बचाने के लिए भल्लालदेव का मुकाबला करती है। जो कि ममता की मिसाल कायम करता है।
4 of 9
Sridevi
श्रीदेवी - इंग्लिश विंग्लिश
'इंग्लिश विंग्लिश' फिल्म में श्रीदेवी के किरदार को देखने के बाद किसी का भी सिर गर्व से ऊपर उठ जाएगा। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक मां ज्यादा उम्र में अंग्रेजी सीखती है ताकि उसके परिवार का सिर रिश्तेदारों के सामने न झुक सके। इस फिल्म में मां के संघर्ष को दिखाया गया है।
विज्ञापन
5 of 9
sridevi
श्रीदेवी-मॉम
'मॉम' फिल्म में देवकी सभरवाल का रोल भी सबके लिए मिसाल बन गया। इस फिल्म में देवकी का किरदार श्रीदेवी ने निभाया था। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक मां अपनी रेप पीड़ित बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए कैसे सारी हदें पार कर दी।
विज्ञापन
6 of 9
Rakhi
राखी
साल 1995 में आई 'करन-अर्जुन' फिल्म को लोग आज भी याद करते हैं। इस फिल्म राखी ने दुर्गा सिंह का रोल निभाया था। इस फिल्म में मां का अटूट विश्वास दिखाया गया है। दुर्गा सिंह के दोनों बच्चों को उसके पति की हत्या करने वाले मार देते हैं। उसके बावजूद मां को विश्वास रहता है कि उसके दोनों बच्चे अपने पिता के गुनहगारों का बदला लेने आएंगे और ठीक वैसा ही होता है।
विज्ञापन
7 of 9
Nirupa Roy
निरूपा रॉय
1975 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'दीवार' में निरूपा रॉय ने मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म में निरूपा रॉय का नाम सुमित्रा देवी था। इसमें वह अमिताभ और शशि कपूर की मां बनी थीं। इस फिल्म में एक मां का अपने बेटे को गलत रास्ते से सही रास्ते पर कैसे लेकर आती है उसी का संघर्ष दिखाया गया है।
8 of 9
Nargis
नर्गिस
'मदर इंडिया' फिल्म में नर्गिस ने राधा का किरदार निभाया था। इस फिल्म में नर्गिस ने गांव की गरीब मां का किरदार निभाया था। फिल्म में दिखाया गया है अपने बच्चों का पेट भरने के लिए मां क्या क्या करती है।
रीमा लागू
'हम साथ साथ है' फिल्म में परिवार की एकता को दिखाया गया है। इस फिल्म में रीमा लागू ने मां का किरदार निभाया था जिसका नाम ममता होता है। इस फिल्म की थीम लाइन संस्कार पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक अच्छी परवरिश बच्चों को अच्छा इंसान बनाती हैं।