मां की ममता का कोई पैमाना नहीं होता। मां के डांटने और फटकारने में भी उसका दुलार छिपा होता है। यहां तक कि 'मां' शब्द को दुनिया में सबसे ऊंचा दर्जा दिया गया है। अपने बच्चे के चेहरे पर एक मुस्कान लाने के लिए मां किसी भी हद को पार करने की ताकत रखती है। इस बात की गवाह कई सारी फिल्में भी हैं। आज मदर्स डे पर हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेसेज की तस्वीरें दिखाते हैं जिन्होंने मां बनने का सुख पाया। साथ ही अपनी ममता को दुनिया के सामने कुछ इस तरह से दिखाया कि लोग इन्हें सलाम किए बिना नहीं रुकते।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
लीजा हेडन
लीजा हेडन
लीजा हेडन ने कुछ समय पहले बेटे को जन्म दिया था। लीजा अपने बेटे जैक की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। बेटे के जन्म के कुछ दिन बाद ही लीजा ने ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस फोटो को शेयर करते हुए लीजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा था कि कैसे उन्हें ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए अपने फिगर को शेप में लाने में मदद मिली।
विज्ञापन
3 of 6
पद्म लक्ष्मी
पद्म लक्ष्मी
मदर्स डे के एक दिन पहले हाल ही में मां बनी एक्ट्रेस पद्म लक्ष्मी ने बेटी को ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए एक फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस और टॉप शेफ होस्ट पद्म लक्ष्मी ने ये फोटो अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर की। फोटो में बेटी ब्रेस्ट फीडिंग कर रही है जबकि पद्म लक्ष्मी मेकअप कर रही हैं। इस फोटो के जरिए पद्म लक्ष्मी ने ये दिखाने की कोशिश की है कि एक मां मल्टीटास्कर होती है।
4 of 6
Gilu Joseph,
गिलू जोसेफ
साउथ इंडियन एक्ट्रेस गिलू जोसेफ ने भी ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। इस शूट के जरिए गिलू ने मैसेज दिया था, 'महिलाएं किसी भी जगह ब्रेस्ट फीडिंग करवाने के लिए बिल्कुल फ्री हैं ।
विज्ञापन
5 of 6
Gisele Bündchen
गिजेल बंडचेन
गिजेल ब्राजीलियन सुपर मॉडल और एक्ट्रेस हैं। कुछ दिन पहले गिजेल की एक तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में गिजेल अपना मेकअप करवा रही हैं साथ ही अपनी बेटी को ब्रेस्ट फीडिंग करवा रही हैं।
ओलिविया वाइल्ड
ओलिविया अमेरिकन एक्ट्रेस हैं। ओलिविया ने हाल में 'ग्लमैर' मैगजीन के लिए ब्रेस्ट फीडिंग करवाते हुए फोटोशूट करवाया था। इस तस्वीर में ओलिविया सोफे पर बैठी हुई हैं और बेटी को ब्रेस्ट फीडिंग करवा रही हैं।