फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर्स डे: बॉलीवुड में ये 8 मां-बेटी रहीं सुपरहिट, सिर्फ इस एक्ट्रेस की बेटी साबित हुई सुपर फ्लॉप

Sun, 05 May 2019 10:29 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Soni and Alia - फोटो : file photo
जल्द ही मदर्स डे आने वाला है और ऐसे में बॉलीवुड की उन तमाम एक्ट्रेसेज के बारे में बात करेंगे जिनकी मां भी बॉलीवुड में हिट रही थीं। इस कड़ी में उन एक्ट्रेस के बारे में भी बताएंगे जिनकी मां तो हिट रहीं लेकिन बेटी बड़ी फ्लॉप साबित हुई। तो आइए जानते हैं ऐसी आठ जोड़ियों के बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 8
soni razdan and alia bhatt - फोटो : twitter
इस कड़ी में पहला नाम लेना चाहेंगे एक्ट्रेस आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान का। सोनी ब्रिटिश मूल की भारतीय एक्ट्रेस हैं और अब बतौर डायरेक्टर काम करती हैं। सोनी को महेश भट्ट की सुपरहिट फिल्म सड़क में भी देखा गया था। सोनी तकरीबन 19 फिल्मों में काम कर चुकी हैं जिसमें सुपरहिट फिल्म सारांश भी शामिल है। वहीं बात करें बेटी आलिया की तो उन्होंने साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। अब उनकी गिनती सुपरहिट एक्ट्रेस मेें होती है। 
विज्ञापन

3 of 8
Tanuja and Kajol with Tanisha - फोटो : file photo
पुराने जमाने की हिट एक्ट्रेस तनुजा ने एक से एक हिट फिल्म दी है जिसमें कामचोर और मेरे जीवन साथी जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। तनुजा ने अपने फिल्मी करियर में तकरीबन 140 फिल्मों में काम किया है। वहीं, बात करें बेटी काजोल की तो वह भी बॉलीवुड में सुपरहिट एक्ट्रेस साबित हुई हैं। लेकिन उनकी छोटी बेटी तनीषा बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं। 

4 of 8
babita- karishma and kareena - फोटो : file photo
पुराने जमाने की एक और हिट एक्ट्रेस बबीता ने कम गजब नहीं ढाया है। उन्होंने बॉलीवुड करियर में 19 फिल्मों में काम किया जिसमें हसीना मान जाएगी और राज जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं, बबीता की दोनों बेटियां करिश्मा और करीना बॉलीवुड में बड़ी हिट एक्ट्रेस साबित हुई हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
sharmila and Soha - फोटो : file photo
इस कड़ी में बात करेंगे हिट एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की। शर्मिला की फिल्मों की बात करें तो उनमें एक से एक हिट फिल्म शामिल हैं जिसमें कश्मीर की कली, मेरे हसफर और अराधना जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं। वहीं, उनकी बेटी सोहा अली खान बॉलीवुड में बड़ी फ्लॉप एक्ट्रेस साबित हुई और अब वह एक्टर कुनाल खेमू की पत्नी हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
konkona and Aparna Sen - फोटो : file photo
एक्ट्रेस कोंकणा सेन की मां अपर्णा सेन बंगाली सिनेमा की बड़ी हिट एक्ट्रेस रही हैं। वह एक स्क्रीन राइटर होने के साथ-साथ फिल्ममेकर भी हैं। वहीं, बेटी कोंकणा सेन बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। कोंकणा ओमकारा और फैशन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

7 of 8
Ria Sen - फोटो : file photo
बॉलीवुड में एंट्री करने वाली दो बहनें रिया और रायमा सेन फिल्मों में भले ही फ्लॉप साबित हुईं हो लेकिन खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। बात करें उनकी मां मुनमुन सेन की तो वह साउथ, हिंदी और बंगाली सिनेमा में काम कर चुकी हैं। उन्हें साल 1986 में आई हिंदी फिल्म मुसाफिर में देखा गया था। वहीं, बात करें उनकी दोनों बेटियों की तो उन्हें बॉलीवुड में साइड एक्ट्रेस के ही रोल मिले हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
हेमा मालिनी - फोटो : File Pic
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का फिल्मी सफर बेहद सुपरहिट रहा है वहीं उनकी बेटी ईशा ने बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बाद शादी कर घर बसा लिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें