फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बी की बिगड़ी तबीयत, जलसा पर नहीं दे पाए अपने फैन्स को ये बड़ी सौगात

Sun, 05 May 2019 10:26 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Big B - फोटो : file

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के फैन्स तब से मायूस हो गए हैं जब से बिग बी ने सोशल मीडिया पर अपने खराब स्वास्थ्य की जानकारी दी है। बता दें कि अभिनेता की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में हैं। उनके अभिनय, आचरण और अंदाज को सभी बहुत पसंद करते हैं। अमिताभ को लेकर फैन्स की दीवानगी भी इस कदर होती है कि उनकी एक झलक के लिए सभी बेकरार रहते हैं। ऐसे में यह सुपरस्टार भी अपने फैन्स को निराश नहीं करते और हर रविवार अपने प्रशंसकों से रूबरू होते हैं। मगर तबीयत खराब होने के चलते इस रविवार बिग बी ऐसा नहीं कर पाए।

विज्ञापन

2 of 4
बिग बी - फोटो : SELF
गौरतलब है कि बिग बी पिछले 36 सालों से हर रविवार को अपने जुहू स्थित बंगला जलसा में अपने फैन्स से मिलते रहे हैं। उनके इस साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम का नाम संडे दर्शन रखा गया है। जिसमें उनके कई फैन्स उनकी एक झलक देखने आते हैं। ब्लॉग पर बिग बी ने ये जानकारी देते हुए लिखा- 'आज संडे दर्शन नहीं कर रहा हूं, आप सभी को सूचित करता हूं कि स्वास्थ्य खराब है, चिंता की कोई बात नहीं है, बस बाहर आने में असमर्थ हूं।'
विज्ञापन

3 of 4
badla
बिग बी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी आगामी दो फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। इससे पहले वह एक दक्षिण फिल्म की भी शूटिंग कर रहे थे। पिछली बार उन्हें फिल्म बदला में देखा गया था। फिल्म को लोगों ने खूब सराहा भी था।  
विज्ञापन

4 of 4
Badla film - फोटो : twitter
बता दें कि इस उम्र में भी बिग बी जिस मेहनत और लगन से काम करते हैं उनका कोई जवाब नहीं है। वे अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते हैं और एक्टिव रहने के लिए समय समय पर व्यायाम भी करते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी वे काफी सक्रिय हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अक्षय कुमार द्वारा लिए गए नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू की ट्विटर पर खूब तारीफ की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें