फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खास मौके पर तापसी ने किया अपनी मां को याद, खास कैप्शन लिखकर बताई अपनी परवरिश की सच्चाई

Sun, 10 May 2020 02:30 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा के सभी कलाकार इस मातृ दिवस को खूब जोर शोर से मना रहे हैं। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते कई कलाकार अपने घरों में रहकर ही अपनी मां के साथ वक्त व्यतीत कर रहे हैं। जो अपनी मांओं से दूर हैं वह पुरानी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करके इस खास दिन पर अपनी मां को याद कर रहे हैं। उन कलाकारों में से एक अभिनेत्री तापसी पन्नू भी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
तापसी पन्नू की मां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तापसी पन्नू इस वक्त अपनी बहन शगुन के साथ मुंबई में रह रही हैं, जबकि उनके माता-पिता दिल्ली में हैं। तापसी सिनेमा में अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी मां को देती हैं। उन्होंने मातृ दिवस के इस खास मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी मां की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। 
विज्ञापन

3 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसमें उन्होंने लिखा, 'यह हैं वह जहां से मुझे यह सब मिला।' यह फोटो और उसका कैप्शन दोनों मां और बेटी के बीच के बढ़िया तालमेल को दर्शाता है। तापसी कुछ दिनों से अपने माता पिता को लेकर चिंतित भी हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि वह भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव की वजह से अपने माता-पिता को लेकर बहुत चिंतित हैं। 

4 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
उन्हें एक बात की खुशी भी है कि वह दिल्ली के हॉटस्पॉट इलाके से काफी दूर हैं फिर भी उन्हें सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि उनकी उम्र 60 वर्ष से ऊपर है। तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
वह अपने प्रशंसकों के साथ अपनी पुरानी यादें तो साझा करती ही हैं, साथ ही वह देश में चल रहे तत्कालीन सभी मुद्दों पर अपनी राय भी बेबाकी से रखती हैं। तापसी हिंदी सिनेमा की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह आने वाले समय में रश्मि रॉकेट, शाबाश मिट्ठू, हसीन दिलरूबा और लूप लपेटा जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

पढ़ें: अर्थव्यवस्था को लेकर सोना मोहपात्रा ने उठाए सरकार पर सवाल, ट्रोलर्स बोले- 'तुम गाना गाओ..'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें