पूरी दुनिया में मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। ऐसे में इस बार 10 मई को मदर्स डे मनाया जाएगा। यूं तो मां के साथ हर दिन विशेष होता है लेकिन मदर्स डे का भी अपना खास महत्व हो जाता है। बॉलीवुड सितारे भी मदर्स डे को बेहद खास और अलग-अलग अंदाज में मनाते हैं। मदर्स डे के इस खास मौके पर आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ सितारों की उनकी मां के साथ बचपन की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं।