फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल पहले रिलीज हुई थी 'भूतनाथ', अमिताभ ने बताया 'अग्निपथ' से जुड़ा था कनेक्शन

Sat, 09 May 2020 01:01 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन इन दिनों परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। इस बीच कभी वो जिम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं तो कभी कोई फनी वीडियो पोस्ट करते हैं। एक ट्वीट कर अमिताभ ने बताया कि उनकी फिल्म 'भूतनाथ' ने 12 साल पूरे कर लिए हैं। साथ ही इस फिल्म से जुड़ा हुआ कनेक्शन भी बताया है जिसे जानकर आपको भी हैरानी होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने बताया कि 'भूतनाथ' और उनकी एक अन्य फिल्म 'अग्निपथ' में एक खास कनेक्शन था। अमिताभ ट्वीट करके बताते हैं कि 'अग्निपथ' में एक सीन था जिसमें जेल की दीवार पर 'भूतनाथ' लिखा हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अपने ट्वीट में अमिताभ ने लिखा- 'मेरी फिल्म 'भूतनाथ' के 12 साल पूरे, बहुत अच्छे विवेक। किसी ने एक अनोखी चीज नोटिस की? 'अग्निपथ' में, मुझे जेल में प्रवेश करना था और कैदी को गोली मारने का एक सीन था। उस सीन में जेल की दीवार पर चॉक से भूतनाथ लिखा हुआ था। कैसे? ये फिल्म सालों पहले बनी थी।'
 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ट्वीट के साथ अमिताभ ने फिल्म से अपनी दो तस्वीरें भी शेयर कीं। बता दें कि 'भूतनाथ' नौ मई 2008 को रिलीज हुई थी। बच्चों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। वहीं अमिताभ की फिल्म 'अग्निपथ' साल 1990 में आई थी। अमिताभ के इस ट्वीट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्मों की बात करें तो शूजित सरकार के निर्देशन में बनी 'गुलाबो सिताबो' बनकर तैयार है। लॉकडाउन की वजह से इसकी रिलीज रुकी हुई है। फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के पास नागराज मंजुले की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'झुंड' है। धर्मा प्रोडक्शन की 'ब्रह्मास्त्र' और रूमी जाफरी की फिल्म 'चेहरे' भी है।

साउथ की इस अभिनेत्री ने चंद मिनटों में ठुकराई थी दो करोड़ रुपये की डील, पहली फिल्म से ही बन गईं थीं स्टार
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें