फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए बॉलीवुड की सुपरमॉम्स से, प्रेग्नेंसी के बाद फिट होकर ऐसे की फिल्मों में वापसी

Sat, 11 May 2019 04:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Aishwarya Rai Bachchan, Shilpa Shetty - फोटो : amar ujala
हर साल मई के दूसरे रविवार को हम सभी मदर्स डे सेलिब्रेट करते हैं। मां बनना किसी भी औरत के लिए दुनिया की सबसे बड़ी खुशकिस्मती होती है। वहीं बात फिल्म इंडस्ट्री की करें तो बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस ऐसी हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं ये एक्ट्रेसेज खुद को मेनटेन रखने में किसी भी तरह का समझौता नहीं करती। मां बनने के बाद एक्ट्रेस का वजन बढ़ जाता है और फिर से अपने करियर में दोबारा आने के लिए अपने बढ़े वजन को कम करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी 5 एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जो प्रेग्नेंट होने के बाद फिर से फिट और स्लिम हुईं। 
विज्ञापन

2 of 6
अभिषेक और ऐश्वर्या - फोटो : instagram
ऐश्वर्या राय बच्चन
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है पूर्व विश्व सुंदरी और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन का। साल 2007 में ऐश और अभिषेक शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं शादी के 4 साल बाद ऐश ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम अराध्या है। बता दें कि ऐश्वर्या राय प्रेग्नेंसी के दौरान काफी मोटी हो गई थीं, लेकिन ऐश ने बेटी के जन्म के बाद खुद को वापिस मेनटेन किया और एक बार फिर से फिल्मों में धमाकेदार वापसी की। 
विज्ञापन

3 of 6
shilpa shetty - फोटो : social media
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी को बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस माना जाता है। शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। शादी के तीन साल बाद शिल्पा ने बेटे वियान को जन्म दिया। बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान शिल्पा शेट्टी का वजन भी तेजी से बढ़ा गया था लेकिन योगा से शिल्पा ने खुद को दोबारा स्लिम गर्ल बना लिया। और एक बार फिर शिल्पा अपनी फिटनेस के लिए मशूहर हो गईं।
 

4 of 6
Rani Mukerji - फोटो : file photo
रानी मुखर्जी
बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेसेज में से एक रानी मुखर्जी का फिल्मी सफर बहुत शानदार रहा है। रानी आज भी वह फिल्मों में नजर आती हैं। रानी ने साल 2014 में डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा से शादी की और बेटी आदिरा को जन्म दिया। रानी भी उस लिस्ट में शामिल थीं जिनका वजन प्रेग्ननेंसी के दौरान काफी बढ़ गया था लेकिन रानी ने अच्छे लाइफस्टाइल और मेहनत से खुद को फिट किया। रानी के वर्कफ्रंट की बात करें जो वो जल्द ही मर्दानी 2 में नजर आने वाली हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
Kareena Kapoor Khan and Irrfan - फोटो : file photo
करीना कपूर खान
बॉलीवुड की मदर्स का नाम हो और करीना कपूर खान का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बॉलीवुड में अपने 'जीरो साइज' फिगर से तहलका मचाने वाली करीना ने भी प्रेग्नेंसी के दौरान काफी वेट गेन कर लिया था, लेकिन तैमूर को जन्म देने के बाद से ही उन्होंने अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दिया। करीना आज भी किसी न्यूकमर एक्ट्रेस से किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kajol and Nysa Devgn - फोटो : instagram
काजोल
इस लिस्ट में आखिरी नाम आता है बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस काजोल का। साल 1999 में सुपरस्टार अजय देवगन से शादी करने के बाद काजोल ने बेटी न्यासा को साल 2003 में जन्म दिया वहीं साल 2010 में बेटे युग को भी जन्म दिया। दोनों बच्चों को जन्म देने के दौरान काजोल भी काफी हेल्दी हो गई थी लेकिन काजोल ने खुद को ऐसा मेंटेन किया कि आज भी उनकी क्यूटनेस सबको खुश कर देती हैं। बाद भी काजोल फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें