arunoday singh
- फोटो : social media
अरुणोदय सिंह की शादी करीब ढाई साल ही चल पाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'मैं कुछ दिनों से कुछ भी लिख नहीं रहा था। इसके पीछे की एक वजह है जो बहुत ही दुखद है। मेरी शादी खत्म हो चुकी है। हम लोग प्यार में बहुत अच्छे थे लेकिन वास्तविकता से बच नहीं सके। बहुत कोशिशें कीं। प्रोफेशनल काउंसलिंग और अलग होने से पहले का ट्रायल भी, लेकिन कुछ भी हम दोनों के बीच के मतभेदों को दूर नहीं कर सका।'