बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जो अपनी मां पर जान छिड़कते हैं। हालांकि इनमें से कई माएं ऐसी भी हैं जिन्होंने सौतेली होते हुए भी अपने बच्चों को बेहद प्यार दिया। आइए जानते हैं उनके बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
फाइल फोटो
सलमान खान वैसे तो सुशीला चरक यानि सलमा खान और सलीम खान के बेटे हैं, लेकिन अपनी सौतेली मां हेलेन के साथ उनका बहुत प्यारा और करीबी रिश्ता है। मां सलमा की तरह ही सलमान हेलेन पर भी खूब जान छिड़कते हैं। उनके लिए वो किसी वरदान से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
3 of 6
फाइल फोटो
सारा अली खान और करीना कपूर खान के बीच कितना गहरा रिश्ता और प्यार है ये आज किसी से छिपा नहीं हैं। सारा वैसे तो सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह की बेटी हैं लेकिन उनका अपनी सौतेली मां करीना से गहरा रिश्ता है। दोनों साथ में कई बार पार्टी करते हुए भी नजर आ चुकी हैं। दोनों में मां-बेटी से ज्यादा दोस्तों की तरह प्यार है।
4 of 6
फाइल फोटो
शबाना आजमी और फरहान अख्तर का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है। फरहान जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे हैं लेकिन अपनी सौतेली मां शबाना आजमी के साथ रिश्ता मां-बेटे के रिश्ते से कम नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
फाइल फोटो
सुप्रिया पाठक और शाहिद कपूर का रिश्ता भी सबसे अनोखा है। पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे शाहिद कपूर अपनी सौतेली मां सुप्रिया के बेहद करीब हैं। शाहिद और मीरा की शादी में सुप्रिया पाठक ने अहम भूमिका निभाई। हर रस्म में उनकी बढ़-चढ़कर भागेदारी देखी।