फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: सारा अली खान के 'ब्रेकअप' पर कैसा होता है मां अमृता का रिएक्शन, जान हो जाएंगे दंग

Tue, 21 Mar 2023 02:28 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सारा अली खान ने फिल्म 'गैसलाइट' के प्रमोशन में अपने ब्रेकअप पर मां अमृता सिंह का रिएक्शन बताया है। इस खुलासे से सभी दंग रह गए हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गैसलाइट' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस मूवी में एक्ट्रेस, विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी। इसी को लेकर सारा कई मीडिया संस्थान से भी बातचीत कर रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस ने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। साथ ही यह भी बताया है कि जब उनका किसी से ब्रेकअप होता है, तो इस पर उनकी मां अमृता सिंह कैसे रिएक्ट करती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि सारा अली खान ने अपनी फिल्म 'लव आज कल' के को-स्टार कार्तिक आर्यन को डेट किया था। इस बात को वह 'कॉफी विद करण' शो में भी कबूल कर चुकी हैं। वहीं, सैफ अली खान की लाडली एक प्रमुख मीडिया संस्थान से इंटरव्यू में अपने ब्रेकअप पर मां अमृता सिंह के रिएक्शन का खुलासा करती नजर आई हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान से पूछा गया कि उनके ब्रेकअप पर मां अमृता सिंह का कैसा रिएक्शन होता है। इस पर सारा ने खुलासा करते हुए बताया कि उनकी मां उनसे बस दो शब्द 'ठीक है' (इट्स ओके) कहती हैं। गौरतलब हो कि सारा अली खान अपनी मां के साथ बेस्ट फ्रेंड वाला बॉन्ड शेयर करती हैं। मां-बेटी को एक साथ वेकेशन एन्जॉय करते और खास दिन पर एक-दूजे पर प्यार बरसाते देखा जाता है। 

Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Interview, Sara Ali Khan Upcoming Film,

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू में सारा अली खान से उनकी साल 2020 की फिल्म 'लव आज कल' के फ्लॉप होने पर पिता सैफ का रिएक्शन पूछा गया। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'वह खुश नहीं थे। उन्हें परफॉर्मेंस पसंद नहीं आई।'

इन सितारों ने सौतेले बच्चों को दिया सगे जितना प्यार, बॉन्डिंग से कायम की मिसाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
काम के मोर्चे पर, सारा 'गैसलाइट' की रिलीज के लिए प्रमोशन में जी-जान लगा रही हैं। यह फिल्म इसी महीने की 31 तारीख को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही उनके पास लक्ष्मण उतेकर की अनटाइटल्ड फिल्म भी पाइपलाइन में हैं, जिसमें उन्हें विक्की कौशल संग स्क्रीन शेयर करते देखा जाएगा। सारा के खाते में करण जौहर की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन में' भी है। इसमें सारा को एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी के किरदार में देखा जाएगा। इतना ही नहीं सारा अनुराग बसु की मूवी 'मेट्रो इन दिनों' में भी देखी जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें