फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन-युवी नहीं, ये हैं विराट-अनुष्का के वो खास दोस्त, जो दिखे शादी के हर फंक्शन में

Thu, 14 Dec 2017 03:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: अंशुल
विज्ञापन
1 of 6
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की शादी हर किसी की जुबां पर छाई  हुई है। इंटरनेट पर #विरुष्का अब तक ट्रेंड करता नजर आ सकता है। अगर हम इस खूबसूरत कपल की शादी को साल 2017 का सबसे हसीन लम्हा कहे तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।
विज्ञापन

2 of 6
इटली के मिलान शहर के 800 साल पुराने ऐतिहासिक गांव में हुई इस शादी की तस्वीरें और वीडियोज हर फैन देख चुका है। अनुष्का के लहंगे से लेकर विराट की शेरवानी, वेडिंग रिंग यहां तक की रस्मों को पूरा करने वाले पंडित जी तक खबरों का हिस्सा बन चुके हैं। दुनिया के महंगे वेडिंग डेस्टिनेशन में से एक बोर्गो फिनोशिटो रिसॉर्ट में हुई इस शादी को बेहद निजी रखा गया था।
विज्ञापन

3 of 6
शादी में घरवालों के अलावा सिर्फ चुनिंदा मेहमान और खास दोस्त ही शरीक हुए थे। खबर तो ये भी थी कि उन खास दोस्तों में सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह भी शामिल थे। शादी की तस्वीरों में ये दो दिग्गज तो कहीं नजर नहीं आए। तो फिर आखिरकार वो खास दोस्त थे कौन जो इस न्यूली मैरिड कपल के साथ तस्वीरों में नजर आ रहे हैं।

4 of 6
अब तक मिस्ट्री बनी हुई इन दोस्तों के बारे में हमारे पास कुछ एक्सक्लूजिव जानकारी हाथ लगी हैं जो आज हम आपसे शेयर करने वाले हैं। विरुष्का की शादी को जमकर एन्जॉय करने के बाद तस्वीरों में नजर आने वाले ये 'मिस्ट्री बॉयज' विराट के बचपन के दोस्त हैं। इनमें से कुछ के साथ विराट ने क्रिकेट की एबीसीडी सीखीं। तो कोई अंडर-17 क्रिकेट में विराट कोहली का कप्तान था।
विज्ञापन

5 of 6
शदी में शरीक हुए वर्तिक तिहारा विराट के वो खास दोस्त हैं, जिनसे वो अपनी हर छोटी-छोटी बात शेयर करते हैं। इसके अलावा इटली पहुंचे एक और दोस्त का नाम गीत वत्स हैं। गीत भी विराट कोहली के टीममेट रह चुके हैं। गीत और विराट ने साथ में दिल्ली की ओर से क्रिकेट खेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शादी में विराट अपने एक और 'चड्डी-बडी' वैभव अरोरा को भी बुलाना नहीं भूले। ये वही वैभव हैं, जिन्होंने विराट के शुरुआती दौर में उनके मैनेजर का भी रोल निभाया है। बेहद खास मेहमानों में अपने पुराने दोस्तों को शामिल करना बताता है कि विराट यारों के यार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें