ग़ुमनाम कलाकार
- फोटो : social media
गुमनाम कलाकार
टोनी वाज, सुनील कौशिक, चरनजीत सिंह, भानु शर्मा ये सब बेहतरीन गिटार आर्टिस्ट थे। प्यार में दिल पे मेरे मार दे गोली, दिलबर मेरे कब तक मुझे ऐसे ही तड़पाओगे, जाने जां ढूँढती फिर रही हूँ...इन सब गानों में टोनी वाज़ का कमाल था इस फेहरिस्त में एक और गीत है- ये मेरा दिल प्यार का दीवाना जिसमें गिटार का बेहतरीन इस्तेमाल किया गया है। माचिस का संगीत देने के बाद भी जब विशाल भारद्वाज को गानों में एक खालीपन सा लग रहा था तो उन्होंने टोनी वाज़ की ही मदद ली थी। आरडी बर्मन के एक और पंसदीदा कलाकार थे दिलीप नायक। उनका कमाल देखने के लिए आपको तीसरी मंज़िल के गाने 'आजा आजा मैं हूँ प्यार तेरा' का सिर्फ पहला एक मिनट 12 सेकेंड सुनना होगा।