फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surprising Cameos In 2022: इस साल कैमियो रोल से फैंस के दिलों में उतरे ये सितारे, छोटी सी भूमिका से चलाया जादू

Sun, 11 Dec 2022 10:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 8
शाहरुख खान-अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2022 की विदाई की बेला निकट आ गई है। सिनेमा के लिहाज से यह वर्ष काफी खास रहा है। कोविड 19 महामारी और उसके कारण लगे लॉकडाउन के चलते बीते दो वर्ष फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी कठिन रहे। मगर, यह वर्ष अपने साथ थिएटर्स में पहले जैसी रौनक लेकर लौटा। इस वर्ष कई धमाकेदार फिल्में रिलीज हुईं। तमाम हीरो-हीरोइनों ने लीड रोल के जरिए दर्शकों का दिल जीता। दिलचस्प बात यह है कि इस वर्ष कई सितारे शानदार कैमियो रोल की वजह से भी चर्चा में रहे हैं। फिल्म में अपनी छोटी सी उपस्थिति से ही उन्होंने पूरा माहौल बना दिया। कौन-से हैं वो सितारे, आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
अजय देवगन-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन: गंगूबाई काठियावाड़ी 
इस वर्ष फरवरी में आई फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अपने किरदार से आलिया भट्ट ने दर्शकों पर जबरदस्त जादू चलाया। इस फिल्म में अजय देवगन कैमियो रोल में नजर आए। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अजय देवगन ने रहीम लाला के किरदार के लिए कैमियो किया। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'आरआरआर' में भी कैमियो रोल कर दर्शकों का दिल जीता। हालांकि, अजय के साथ-साथ आलिया भट्ट भी 'आरआरआर' में सीता नाम की लड़की के कैमियो रोल में नजर आईं।
विज्ञापन

3 of 8
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान: 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट', 'ब्रह्मास्त्र'
इस वर्ष शाहरुख खान ने करीब चार वर्ष बाद पर्दे पर शानदार वापसी की। शाहरुख खान ने सबसे पहले 1 जुलाई 2022 को रिलीज हुई आर. माधवन की 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' में कैमियो रोल करके अपने प्रशंसकों को बड़ा तोहफा दिया। इस फिल्म में वह पत्रकार की भूमिका में नजर आए। किंग खान फिल्म में आर.माधवन का इंटरव्यू लेते नजर आए, जिन्होंने वैज्ञानिक नंबी नारायणन का किरदार अदा किया। इसके बाद शाहरुख खान ने 9 सितंबर 2022 को रिली हुई 'ब्रह्मास्त्र' में कैमियो किया। 'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख खान ने मोहन भार्गव नाम के साइंटिस्ट का किरदार निभाया।

4 of 8
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर: 'भेड़िया'
वरुण धवन और कृति सेनन की 25 नवंबर 2022 को रिलीज हुई फिल्म 'भेड़िया' के जरिए भी फैंस को खास तोहफा मिला। इस फिल्म के आइटम सॉन्ग 'ठुमकेश्वरी' में श्रद्धा कपूर की झलक देखने को मिली। श्रद्धा ने वरुण के साथ जमकर ठुमके लगाए। 
विज्ञापन

5 of 8
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram
अनुष्का शर्मा: 'कला'
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 1 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'कला' में अनुष्का शर्मा ने कैमियो रोल से फैंस को चौंका दिया। फिल्म में अनुष्का बीते जमाने की अभिनेत्री के किरदार में दिखीं। उनका रेट्रो लुक जबरदस्त चर्चा में हैं। बता दें कि 'कला' में बाबिल खान, तृप्ती डिमरी और स्वास्तिका मुखर्जी मुख्य किरदार में हैं।
Guneet Monga Wedding: निर्माता गुनीत मोंगा के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, सामने आईं मेहंदी की खूबसूरत तस्वीरें
विज्ञापन

6 of 8
अक्षय कुमार-आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार: एन एक्शन हीरो
अभिनेता आयुष्मान खुराना की 2 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय कुमार का कैमियो भी फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं रहा। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के जरिए अक्षय और आयुष्मान ने पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर की है। 
100 Years Of Dilip Kumar: मधुबाला समेत इन हीरोइनों से हुआ दिलीप कुमार का नैन मटक्का, कोर्ट तक पहुंच गया मामला
विज्ञापन

7 of 8
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान: 'सलाम वेंकी'
काजोल की 9 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई फिल्म 'सलाम वेंकी' में आमिर खान एक बार फिर काजोल के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए। इस फिल्म में आमिर का कैमियो रोल है। 
Ajay Devgn: भोला के सेट से अजय देवगन की फोटो आई सामने, वाराणसी के घाट पर नजर आए अभिनेता
विज्ञापन

8 of 8
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : Instagram
दीपिका पादुकोण: 'सर्कस'
यह फिल्म 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होने जा रही है। बीते दिनों 'सर्कस' का ट्रेलर सामने आया। इसमें दीपिका पादुकोण जबरदस्त कैमियो रोल में दिखीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह की इस आगामी फिल्म में दीपिका पादुकोण एक गाने में कैमियो करती दिखेंगी। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। बता दें कि इससे पहले दीपिका ने रणवीर सिंह की बीते वर्ष आई फिल्म '83' में भी कैमियो रोल किया था।
Filmy Wrap: आलिया के पोस्ट पर कमेंट कर दीपिका ट्रोल और नव्या के साथ दिखे सिद्धांत, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें