बॉलीवुड सितारों अपनी बिग फैट ग्रैंड वेडिंग में पैसे पानी की तरह बहाते हैं। पांच सितारा वेन्यू से लेकर डिजाइनर कपड़ों और ज्वेलरी तक फिल्मी सितारे इन खर्चों में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। बॉलीवुड में अब तक ऐसी कई शादियां हुई हैं, जिनमें करोड़ों का खर्च आया है।आज इस रिपोर्ट में हम आपको बी-टाउन की ऐसी ही शाही शादियों के बारे में बताएंगे...
विज्ञापन
2 of 7
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं तो वहीं निक जोनस पॉपुलर इंटरनेशनल पॉप स्टार हैं. इन दोनों सितारों ने साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में रॉयल वेडिंग की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका और निक जोनस की इस ग्रैंड शाही शादी में 105 करोड़ रुपए का खर्च हुआ था. उम्मेद भवन पैलेस में सभी मेहमानों के पांच दिन रुकने का खर्चा ही 3.2 करोड़ के करीब हुआ था
विज्ञापन
3 of 7
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
एक के बाद एक हिट फिल्में देने वाली दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की रॉयल शादी भी हर किसी को याद है। इस शादी में इन दोनों सितारों ने दिल खोल कर खर्च किया था। इटली के लेक कोमो में विला में दीपिका और रणवीर शादी के बंधन में बंधे थे। इस विला में एक रात ठहरने का किराया ही 24 लाख 75 हज़ार रुपये है। दीपिका और रणवीर की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक है, इसमें करीब 95 करोड़ रुपए के खर्च का अनुमान लगाया गया था।
4 of 7
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की टॉप हीरोइन अनुष्का शर्मा की इटली में हुई शादी बेहद भव्य और रॉयल थी। इस शादी में 90 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। अनुष्का के ब्राइडल लहंगे से लेकर गहने और वेन्यू हर चीज की खूब चर्चा होती रही थी।
विज्ञापन
5 of 7
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
बिजनेसमैन राज कुंद्रा और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की शादी में भी ठाठ-बाठ की कोई कमी नहीं थी। वेडिंग ड्रेस और रिसेप्शन तक हर चीज पर हाथ खोल कर खर्च हुआ था।शिल्पा-राज की शादी का कुल खर्च का अनुमान 80 करोड़ के आसपास लगाया गया।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी रचाई थी। बिग बी के बंगले प्रतिक्षा में ही यह शादी हुई थी, लेकिन फिर भी इस शादी में 40 करोड़ रुपए का खर्च किया गया था। आज भी इस शादी को बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में गिना जाता है।
राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने उदयपुर के द लीला पैलेस में रॉयल अंदाज में सात फेरे लिए हैं। मीडिया की खबरों के अनुसार राघव और परिणीति चोपड़ा ने सबसे महंगा रूम बुक किया। उन्होंने लीला पैलेस का महाराजा सुइट बुक किया है जो कि बेहद लग्जरी रूम हैं। खबरों के अनुसार महाराजा सुइट की एक दिन की कीमत 10 लाख रुपये है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी में 10 करोड़ का खर्च आया है।