हिंदी सिनेमा में एक समय था, जब यहां भी केवल पुरुषों का बोलबाला था। ज्यादातर फिल्मों में अभिनेत्रियों के काम से ज्यादा अभिनेताओं के काम को तरजीह दी जाती थी, लेकिन बदलते समय के साथ सिनेमा जगत भी बदला है और अब कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिसमें महिलाओं की भूमिका को मजबूती से दिखाया गया है। उनके भीतर की काबिलियत और कलाकार को सही मायने में पहचान कर कहानी में ढाला गया है। साल 2022 में कई ऐसी फिल्में हैं, जो महिलाओं के दमदार अभिनय को दिखाती हैं। एक्ट्रेसेस ने भी शानदार परफॉर्मेंस देकर ये साबित कर दिया कि वह भी अपने बल पर फिल्मों को सफल बनाने का माद्दा रखती हैं। आज हम बात करेंगे ऐसी ही अभिनेत्रियों की जिन्होंने साल 2022 में फिल्मों में शानदार परफॉर्मेंस दी है। कुछ फिल्में रिलीज हो चुकी हैं तो वहीं कुछ रिलीज होने वाली हैं।