क्या होगा अगर चंद्रमा किसी दिन ठीक पृथ्वी के करीब आ जाए? ऐसी कई कल्पनाएं इंसानी दिमाग में करवट ले सकती हैं, लेकिन क्या यह सब वाकई संभव है! 'इंडिपेंडेंस डे', 'द डे आफ्टर टुमॉरो', '10,000 बीसी' जैसी फिल्मों के कामयाब निर्देशक रोलैंड एमेरिच अपनी आगामी साइंस-फिक्शन फिल्म ‘मूनफॉल’ के साथ कुछ ऐसी ही कल्पनाओं के साथ 11 फरवरी को भारतीय स्क्रीन पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है।