बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह उस समय चर्चा में आ गईं, जब उन्होंने अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन की आलोचना की। सोमवार को रवि किशन ने संसद में बॉलीवुड में ड्रग कार्टेल का मुद्दा उठाया। जिस पर जया बच्चन ने पलटवार किया और रवि किशन के बयान की आलोचना भी की। जया बच्चन के बयान की अब कई फिल्मी सितारों ने तारीफ की है।