इन दिनों कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' विवादों में घिरा हुआ है। दरअसल, शो के कई सदस्य निर्माता असित मोदी पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। हाल ही में जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो के निर्माता असित मोदी पर यौन उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री को शो का हिस्सा रह चुके कलाकारों का भी साथ मिला। जेनिफर के बाद मोनिका भदौरिया और प्रिया राजदा आहूजा ने भी कुछ ऐसे ही खुलासे किए थे। बीते कुछ समय से शो में 'बावरी' का किरदार निभा चुकीं मोनिका भदौरिया लगातार असित पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। एक बार फिर उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है।