फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irrfan Khan: इरफान की यात्रा पर किताब लिखने जा रही हैं पत्नी सुतापा, इन अहम बातों पर होगा फोकस

Sun, 11 Jun 2023 11:32 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इरफान खान - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान भले ही अब हमारे बीच न हों लेकिन आज भी फैंस उनको याद करते हैं। इरफान ने अपने करियर में इतनी बेहतरीन फिल्में दी हैं जिसका जवाब नहीं। वह आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। अब इरफान खान की पत्नी सुतापा ने दिवंगत अभिनेता को याद करते हुए कहा कि वह उनके फनी साइड को हाइलाइट करते हुए एक किताब लिखना चाहती हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
इरफान खान - फोटो : social media
इरफान खान ने अपने तीन दशक से अधिक के करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। इरफान को मकबूल, द नेमसेक, पान सिंह तोमर, हैदर, पीकू और द लंचबॉक्स में उनके प्रदर्शन के लिए जाना जाता था। अप्रैल 2020 में 54 साल की उम्र में कैंसर से वह जंग हार गए थे। इरफान के बारे में सुतापा का कहना है कि वह जब भी उनपर किताब लिखेंगी तो वह ये नहीं चाहेंगी कि यह एक भावुक यात्रा हो।

इसे भी पढ़ें- AR Rahman: 'रंग दे बसंती' के लिए नहीं लिखा गया था फिल्म का यह आइकॉनिक गाना, 10 साल बाद ए आर रहमान का खुलासा
 
विज्ञापन

3 of 4
इरफान खान - फोटो : Insatagram- @babil.i.k
सुतापा ने कहा मैं चाहती हूं कि यह एक मजेदार जर्नी हो, जिसे मैंने उनके साथ शेयर किया है। लोग उनको बेहद डराने वाले और बेहद गंभीर किस्म के इंसान के तौर पर जानते थे, लेकिन वह असल जिंदगी में ऐसे नहीं थे। सुतापा ने बताया कि अभी तो किताब तैयार नहीं है, लेकिन कभी न कभी जरूर आएगी।  
विज्ञापन

4 of 4
इरफान खान - फोटो : Instagram
साल 2020 में 29 अप्रैल को इरफान खान के रूप में हिंदी सिनेमा जगत ने एक नायाब हीरा खो दिया था। सुतापा सिकंदर आए दिन उनको याद करती रहती हैं, लेकिन दूसरी और कई फिल्मी सितारे और फैन्स भी इरफान की याद में अक्सर गमगीन होते नजर आते हैं। बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए इरफान खान का नाम टॉप कलाकारों में आता है, ऐसे में अभिनय की दुनिया के इस बादशाह को भला कौन भूल सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें