फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा अनिल कपूर की जिंदगी में जब आईं थीं माधुरी दीक्षित, जानिए क्या था दोनों के रिश्ते का सच

Thu, 08 Feb 2018 02:05 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
माधुरी दीक्षित
वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। कल रोज डे था और आज प्रपोज डे है। इस प्यार के मौसम में बॉलीवुड की एक ऐसी जोड़ी की प्रेम कहानी की बात करते हैं जो 17 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखने वाली है। इस जोड़ी का नाम है माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर। फिल्म मेकर इंद्र कुमार ने दोनों को फिल्म 'टोटल धमाल' में साइन किया है। इससे पहले अनिल और माधुरी 1992 में आई फिल्म 'बेटा' में दिखे थे। दोनों के अफेयर की खबरें भी उसी समय आई थीं। 
विज्ञापन

2 of 8
माधुरी दीक्षित
उस समय माधुरी एक बड़ी स्टार हुआ करती थीं और बॉलीवुड के सुपरस्टार उनके साथ काम करने की इच्छा रखते थे। फिल्मों के दौरान माधुरी का नाम जैकी श्रॉफ, मिथुन चक्रवर्ती, संजय दत्त और अनिल कपूर जैसे बड़े स्टार के साथ जोड़ा गया। लेकिन माधुरी ने अपने किसी भी अफेयर के बारे में खुलकर बात नहीं की। लेकिन अनिल कपूर के बारे में पूछने पर माधुरी ने अपने रिश्ते का सारा सच खोल दिया था।
विज्ञापन

3 of 8
माधुरी दीक्षित
माधुरी और अनिल की पहली फिल्म 'तेजाब' थी। जब अनिल कपूर को पता चला कि इस फिल्म में उनके साथ माधुरी होंगी तब उनका एक बयान सामने आया था। अनिल कपूर ने कहा था, 'माधुरी देखने में तो अच्छी हैं लेकिन वो एक कैबरे डांसर की तरह नहीं लगतीं।' बता दें कि फिल्म की कहानी एक डांसर की जिंदगी पर आधारित थी। 

4 of 8
माधुरी दीक्षित
जब माधुरी ने ऑडिशन दिया तो वो आसानी से पास कर गईं। इसी के साथ उन्हें फिल्म में लीड रोल मिल गया। इस किस्से का खुलासा माधुरी के एक्स मैनेजर रिक्कू राकेश नाथ ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। इसी इंटरव्यू में रिक्कू ने माधुरी और अनिल के अफेयर के बारे में भी एक बड़ा बयान दिया था।
विज्ञापन

5 of 8
माधुरी दीक्षित
रिक्कू के मुताबिक, अनिल और माधुरी चार फिल्मों में काम कर चुके थे लेकिन तब तक उनके रोमांस की कोई भी खबर सामने नहीं आई थीं। क्योंकि उन फिल्मों में दोनों के कोई हॉट सीन नहीं रहे होंगे। इसके अलावा माधुरी ने भी अपने और अनिल कपूर के रिश्ते के बारे में बात की थी।
विज्ञापन

6 of 8
माधुरी दीक्षित
1989 में एक इंटरव्यू के दौरान जब माधुरी से अनिल कपूर और उनके लिंकअप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं उस जैसे इंसान के साथ कभी शादी नहीं करूंगी। वो बेहद भावुक हैं। मैं चाहती हूं कि मेरा पति एक दम कूल रहे। मैंने अनिल के साथ कई फिल्में की हैं इसलिए मैं उनके साथ कंफर्टेबल हूं। सेट पर मैं अपने और अनिल के होने वाले अफेयर पर जोक भी क्रैक करती हूं।' 
विज्ञापन

7 of 8
माधुरी दीक्षित
अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने करीब 14 फिल्मों में साथ काम किया था। एक इंटरव्यू में जब अनिल से माधुरी और उनके अफेयर के बारे में पूछा गया तो वो जोर से हंस पड़े। उन्होंने कहा, 'मैंने बहुत सी खूबसूरत हीरोइनों के साथ काम किया। मुझे प्यार में पड़ने के बहुत से चांस मिले। लेकिन मैं हमेशा सोचता था कि मुझे दो पल की खुशियां चाहिए या जीवनभर की। मैं सुनीता के साथ बहुत खुश हूं।'
विज्ञापन

8 of 8
माधुरी दीक्षित
अनिल का अफेयर के बारे में यह भी कहना था कि फिल्म को हिट कराने के लिए अक्सर हीरो-हीरोइन के लिंकअप की अफवाह उड़ा दी जाती थी। बता दें कि माधुरी और अनिल के अफेयर की अफवाह तब उड़ी थी जब वो अपनी पत्नी सुनीता के साथ शादीशुदा जिंदगी जी रहे थे। अनिल और माधुरी ने करीब एक दशक तक दर्शकों को हिट फिल्में दी थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें