अबू सलेम पर कोर्ट का फैसला आ रहा है। अबू सलेम का नाम आए और लोग मोनिका बेदी को भूल जाएं ऐसा हो नहीं सकता। अबू के मोह में मोनिका ने अपना करियर दांव पर लगाया और दामन में दाग लगवा बैठीं।
मोनिका ही नहीं ममता कुलकर्णी ने भी मंदाकिनी के प्रकरण से सबक नहीं लिया और अंडरवर्ल्ड से दामन जोड़ बैठी। इसका खामियाजा दोनों हीरोइन आज तक भुगत रही हैं। ममता फरार घोषित हो चुकी है औऱ मोनिका जेल की हवा खा चुकी हैं।
विज्ञापन
मोनिका, मंदाकिनी और ममता अंडरवर्ल्ड के मोह में फंसी ये हीरोइनें
2 of 7
मोनिका बेदी भी अंडरवर्ल्ड के डॉन अबु सलेम के चक्कर में अपना करियर तबाह कर बैठीं। सलेम को जब बैंकॉक में गिरफ्तार किया गया तो मोनिका उसके साथ थीं।
कहते हैं कि मोनिका जब फिल्मों में नई-नई आईं तभी सलेम का दिल मोनिका पर आ गया था। सलेम ने मोनिका का करियर संवारने के लिए कई फिल्मों के प्रोड्यूसरों से उसकी सिफारिश की और कुछ फिल्मों में मोनिका को काम भी मिला।
विज्ञापन
मोनिका, मंदाकिनी और ममता अंडरवर्ल्ड के मोह में फंसी ये हीरोइनें
3 of 7
bollywood
लेकिन कुछ ही सालों बाद सलेम ने बैंकॉक में अपना अड्डा बनाया तो मोनिका को वहीं बुला लिया। मोनिका ने फर्जी पासपोर्ट के मामले में कुछ साल जेल भी भुगती। आजकल मोनिका टीवी सीरियल में काम कर रही है। वो सलेम का नाम तक नहीं सुनना चाहती।
मोनिका, मंदाकिनी और ममता अंडरवर्ल्ड के मोह में फंसी ये हीरोइनें
4 of 7
नब्बे के दशक में पाकिस्तान की एक हीरोइन अनीता अयूब बॉलीवुड में किस्मत आजमाने आई थी। दाउद को अनीता इतनी पसंद आई कि अनीता के दुबई फेरे लगने लगे।
कहते हैं कि दाउद अनीता को लेकर इतना पजेसिव था कि जब बॉलीवुड प्रोड्यूसर जावेद सिद्दकी ने अनीता को अपनी फिल्म में लेने से इनकार किया तो दाउद ने उसकी गोली मार कर हत्या करवा दी थी।
विज्ञापन
मोनिका, मंदाकिनी और ममता अंडरवर्ल्ड के मोह में फंसी ये हीरोइनें
5 of 7
दाउद के साथ कनेक्शन के चलते अनीता फिर कभी बॉलीवुड में नहीं टिक सकीं और पाकिस्तान वापस चली गईं। अब अनीता कहां हैं, कोई नहीं जानता।
विज्ञापन
मोनिका, मंदाकिनी और ममता अंडरवर्ल्ड के मोह में फंसी ये हीरोइनें
6 of 7
मंदाकिनी तो आपको याद ही होंगी। राम तेरी गंगा मैली की ये सुपरहॉट हीरोइन दाउद इब्राहिम के साथ संबंधों के चलते चर्चा में आईं और फिर जल्द ही बॉलीवुड को अलविदा भी कह गईं। मंदाकिनी पर दाउद का दिल आ गया था और मंदाकिनी भी विदेशों में कई जगह दाउद के साथ दिखीं। अंडरवर्ल्ड के साथ संबंधों की बात खुलने पर खुद मंदाकिनी फिल्मों से दूर हो गईं।
एक वक्त अफवाहें उड़ीं कि बॉलीवुड छोड़ने के बाद मंदाकिनी दाउद की रखैल बनकर उसके दुबई वाले घर में शिफ्ट हो गई हैं। वो अलग बात है कि मंदाकिनी ने जल्द ही दाउद से पीछा छुड़ा लिया और अब वो अपने पति के साथ योगा सेंटर चलाती हैं।
मंदाकिनी कहती हैं कि वो दाउद की प्रेमिका नहीं थी, दाउद से उनकी सिर्फ दोस्ती थी, जिसका पछतावा उन्हें आज तक है।
मोनिका, मंदाकिनी और ममता अंडरवर्ल्ड के मोह में फंसी ये हीरोइनें
7 of 7
वहीं 90 के दशक में सेक्स सिंबल के तौर पर पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी और उनके पति विक्की गोस्वामी को ड्रग्स केस में भगोड़ा घोषित कर दिया गया है।