बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। 200 करोड़ के ठगी मामले में मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ कथित संबंध के चलते अभिनेत्री लगातार प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर हैं। हालांकि,अभिनेत्री कई बार आरोपी से किसी तरह के संबंध से इनकार कर चुकी हैं। हालांकि, इस बीच सुकेश के साथ अभिनेत्री की वायरल हुईं तस्वीरों ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया। इसी बीच अब एक्ट्रेस की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सुकेश के साथ अभिनेत्री की यह तस्वीर जैकलीन की दावों की पोल खोलती नजर आ रही है।
सोशल मीडिया पर सामने आई इस फोटो से एक बार फिर जैकलीन और सुकेश के रिश्ते को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है। सामने आई तस्वीर में सुकेश जैकलीन फर्नांडिस को किस करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं इस फोटो में जिस चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, वह था जैकलीन फर्नांडिस के गले पर लव बाइट निशान। दरअसल, इस फोटो में अभिनेत्री के गले में लव बाइट साफ- साफ नजर आ रहा है।
ऐसे में अब इस तस्वीर के सामने आने के बाद जैकलीन की मुश्किलें पहले से ज्यादा बढ़ सकती हैं। यह पहली बार नहीं है जब जैकलीन सुकेश के साथ अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। इससे पहले भी एक्ट्रेस की और भी कई तस्वीरें सुकेश के साथ वायरल हो चुकी हैं।
गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय जैकलीन फर्नांडिस से पूछताछ कर चुका है। इतना ही नहीं ईडी ने अभिनेत्री को उनके एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में एयरपोर्ट पर ही रोक लिया था। दरअसल, मनी लॉड्रिंग केस के चलते ईडी ने अभिनेत्री को देश से बाहर जाने की अनुमति नहीं है।
इसी वजह से एक्ट्रेस इस साल क्रिसमस पर भी अपने घर नहीं जा सकी थीं। ऐसे में उन्होंने इस परिवार से दूर अकेले ही त्योहार मनाया था। दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक जैकलीन और सुकेश रिलेशनशिप में थे। पूछताछ के दौरान सुकेश ने दावा किया था कि उसने एक्ट्रेस को करोड़ों के गिफ्ट दिए। बाद में एक्ट्रेस ने भी सुकेश से तोहफे लेने की बात स्वीकारी थी।
जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही के अलावा सुकेश चंद्रशेखर ने श्रद्धा कपूर, शिल्पा शेट्टी और हरमन बावेजा जैसे अन्य बॉलीवुड सिलेब्रिटी के नाम का खुलासा किया था। सुकेश ने बताया था कि वह हरमन बावेजा को जानते थे। साथ ही उसने यह भी कहा कि सुकेश चंद्रशेखर ने यह भी बताया कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जेल से छुड़वाने के लिए वह उनके संपर्क में आया था।