फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: चलती बस में पुश अप्स और लंजेस करती नजर आईं शिल्पा शेट्टी, वीडियो शेयर कर किया मोटिवेट

Mon, 02 May 2022 02:50 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी की गिनती बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में होती है। वह अक्सर ही अपने फैंस को अपनी फिटनेस से इंस्पायर करती हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लोगों को एक्सरसाइज करने के लिए मोटिवेट करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एयरपोर्ट शटल में पुश अप्स, लंजेस और पुल अप्स करती नजर आ रही हैं। आखिरी में वह बस के हैंडल को भी साफ करती नजर आ रही है, जिसे पकड़कर उन्होंने एक्सरसाइज की थी। शिल्पा शेट्टी के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू कलर का सेमी फॉर्मल आउटफिट पहना है। इसके अलावा वह चश्मा और खुले बालों में नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram
इस वीडियो के साथ शिल्पा ने लिखा कि चलते फिरते मंडे मोटिवेशन... वो इसलिए क्योंकि बस खाली थी। घर जाते वक्त रास्ते में कुछ पुल अप्स, लंजेस और पुश अप्स कर लिए...दो मिशन पूरे हुए। फिट इंडिया मूवमेंट और स्वच्छ भारत अभियान। इसके साथ ही शिल्पा ने बहुत सारी हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है, जिनमें स्वस्थ रहो मस्त रहो, फिट इंडिया मूवमेंट, वर्कआउट रील शामिल हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में ‘शेप ऑफ यू’ नाम का एक शो हेस्ट किया है, जिसमें वह कई सितारों से उनकी फिटनेस के बारे में बात करती हुई नजर आई थीं। वहीं, शिल्पा एक रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ को भी जज करती दिखी थीं। अब वह जल्द ही रोहित शेट्टी के कॉप ड्रामा ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में दिखाई देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें