Rishi Kapoor
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर ने एक मीडिया बातचीत के दौरान उस घटना के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, 'सीन रेडी था तभी रमेश जी ने कमल को 'कमल जी' कहकर बुलाया, लेकिन मुझे चिंटू बोला।' ऋषि कपूर ने आगे कहा कि यह बात उन्हें पसंद नहीं आई और उन्होंने रमेश सिप्पी से कहा कि कमल मुझसे जूनियर है और आप उसे 'कमल जी' कह रहे हैं और मुझे चिंटू। ऐसा क्यों? ऋषि कपूर का सवाल सुन रमेश सिप्पी ने कहा कि, यार चिंटू में सम्मान वाली फिलिंग नहीं आती है। यह सुनकर ऋषि कपूर ने वहां तो कुछ नहीं बोला, लेकिन इस बात से वह आहत हो गए।