महेश भट्ट इंडस्ट्री के नामी निर्देशकों में शुमार हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में बॉलीवुड को दी हैं और न जाने कितनों को स्टार बनाया है। मगर, महेश भट्ट की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था, जब उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा था। असफलता से दिग्गज फिल्म निर्देशक इस कदर बिखर गए थे कि उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया था। शराब पीने की उन्हें ऐसी लत लगी कि वह हर वक्त इसके नशे में डूबे रहते। मगर, एक दिन उनकी जिंदगी में ऐसा घटना घटी कि महेश भट्ट ने फिर हमेशा-हमेशा के लिए शराब छोड़ने का फैसला कर लिया। आइए जानते हैं...