फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monday Flashback: जब अमिताभ बच्चन ने सेट पर कर दी थी शत्रुघ्न सिन्हा की पिटाई, इस एक्टर ने किया था बीच-बचाव

Mon, 17 Apr 2023 12:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा-अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
फिल्म इंडस्ट्री में साथ काम करते हुए सितारों को तमाम खट्टे-मीठे अनुभव होते हैं। कुछ स्टार्स के बीच दोस्ती होती है तो कुछ के बीच भयंकर झगड़ा और मन-मुटाव। कुछ ऐसा ही मन-मुटाव अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच हुआ था। बता दें कि दोनों ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग रही, मगर फिल्म 'काला पत्थर' की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि इनकी दोस्ती में दरार आ गई। आखिर क्या थी वजह? आज मंडे फ्लैशबैक में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
काला पत्थर - फोटो : सोशल मीडिया
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी आत्मकथा में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने फिल्म 'काला पत्थर' का वह किस्सा भी साझा किया हुआ है। एक्टर के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन ने उनकी पिटाई कर दी थी। शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, '70 के दशक में बॉलीवुड में उनका कद अमिताभ बच्चन से बड़ा था। लोग कहते थे कि अमिताभ और मेरी ऑनस्क्रीन जोड़ी सुपरहिट है पर वे मेरे साथ काम नहीं करना चाहते थे। उनको लगता था कि 'नसीब', 'काला पत्थर', 'शान' और 'दोस्ताना' में मैं उन पर भारी पड़ गया था। फिल्मों में जो शोहरत अमिताभ बच्चन चाहते थे, वो मुझे मिल रही थी।'
विज्ञापन

3 of 5
काला पत्थर - फोटो : सोशल मीडिया
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बायोग्राफी 'एनीथिंग बट खामोश' में इस बड़े राज से पर्दा उठाते हुए खुलासा किया कि 'फिल्म 'काला पत्थर' की शूटिंग के दौरान एक फाइट सीन में अमिताभ ने मेरी बुरी तरह पिटाई की थी। वह मुझे मारते जा रहे थे और वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा था। वह मुझे तब तक मारते रहे, जब तक शशि कपूर ने बीच में आकर हमें अलग नहीं किया। हालांकि, यह फिल्म का सीक्वेंस था पर मुझे इस सीन में बारे में कुछ भी नहीं बताया गया था।'
Rashami Desai: बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में रश्मि ने किया शहनाज को इग्नोर, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

4 of 5
काला पत्थर - फोटो : सोशल मीडिया
शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी जिक्र किया कि 'काला पत्थर'  के सेट पर अमिताभ के बगल वाली कुर्सी कभी भी मुझे ऑफर नहीं की गई। न ही कभी उनका छाता मुझसे शेयर किया गया। हम एक ही लोकेशन से सेट पर जाते थे, वो अपनी कार से होटल में जाते थे, लेकिन कभी नहीं कहा कि चलो साथ चलते हैं। ये मुझे अजीब लगता था। मैं हमेशा सोचता था कि ऐसा क्यों हो रहा है, क्योंकि मैंने कभी उनसे कोई शिकायत नहीं रखी।
Bholaa OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर फेल 'भोला' ओटीटी पर दिखाएगी कमाल? जानें कब और कहां दस्तक देगी अजय की फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काला पत्थर - फोटो : सोशल मीडिया
शत्रुघ्न के मुताबिक, 'दिक्कत ये थी कि मेरी एक्टिंग की तारीफ हो रही थी, अमिताभ देख सकते थे कि मुझे कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है। अमिताभ इससे परेशान होते थे और वह नहीं चाहते थे कि मैं उनकी फिल्म का हिस्सा बनूं। इसी वजह से मैंने कई फिल्में छोड़ दीं और साइनिंग अमाउंट तक लौटा दिए।'
Ranveer Singh: रणवीर सिंह को मिला संजय लीला भंसाली का साथ, फिल्म 'बैजू बावरा' में दिखाई देंगे एक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें