फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monday Flashback: जब एक सीन के लिए जिंदगी से खिलवाड़ कर बैठे थे आमिर, स्टंट के चक्कर में झोंक दी थी जान

Mon, 02 Oct 2023 10:09 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला
अपनी फिल्मों को परफेक्ट बनाने में सितारे कोई कसर नहीं छोड़ते। और फिर बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान तो इसी वजह से जाने जाते हैं। मगर, एक बार फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन फिल्माते हुए उन्होंने अपनी जान ही दांव पर लगा दी थी। शूटिंग के बाद जब उन्होंने पर्दे पर वह दृश्य देखा तो वह खुद ही भयभीत हो गए थे। आखिर ऐसा क्या कर बैठे थे आमिर? आइए जानते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1998 में आमिर खान की फिल्म 'गुलाम' रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी से लेकर आमिर की एक्टिंग तक दर्शकों को खूब पसंद आई। 'गुलाम' का गाना ‘आती क्या खंडाला’ काफी हिट हुआ था। लोगों को आमिर खान के साथ रानी मुखर्जी की केमिस्ट्री भी जबर्दस्त लगी, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि फिल्म गुलाम के एक सीन के लिए आमिर खान ने अपनी जान जोखिम में डाल दी थी। छोटी सी गलती भी उनकी जान पर भारी पड़ सकती थी।
विज्ञापन

3 of 5
गुलाम - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'गुलाम' में आमिर खान का ट्रेन के सामने स्टंट वाला सीन काफी चर्चा में रहा था। पटरी पर तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन के सामने आमिर खान ने दौड़ लगाकर खतरनाक स्टंट किया था। जैसे ही ट्रेन करीब आती है, तो वह पटरी से दूर जंप करते हैं। स्टंट की शूटिंग के बाद जब आमिर ने स्क्रीन पर सीन को देखा तो उनके होश उड़ गए थे। उन्हें अहसास हुआ कि अगर एक सेकेंड की देरी होती तो वह ट्रेन की चपेट में आ जाते।
Kangana Ranaut: 'चंद्रमुखी 2' के कलेक्शन पर तंज कसने वालों को कंगना ने सिखाया सबक, बोलीं- समझ जाओ नहीं तो...

4 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ वर्ष पहले आमिर खान ने एक बातचीत में उस स्टंट सीन को लेकर बात की थी, तब अभिनेता ने बताया था कि यह सीन बहुत जोखिमभरा था। उन्हें यह नहीं करना चाहिए था। आमिर खान ने बताया था, 'ट्रेन का जो सीन है, उसे तीन एंगल से शूट किया गया था। दो एंगल स्पेशल इफेक्ट के जरिए जरनेट किए गए थे और जो फ्रंट एंगल था उसे ट्रेन के साथ शूट किया गया था'।
The Vaccine War: विवेक अग्निहोत्री ने लोगों को दिया बड़ा तोहफा, एक टिकट खरीदने पर दूसरा मिलेगा बिल्कुल मुफ्त
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुलाम - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने खुलासा किया था, 'शूटिंग के वक्त मुझे अहसास नहीं हुआ, लेकिन जब बाद में मैंने एडिटिंग के समय सीन देखा तो मैं खुद घबरा गया था। ट्रेन और मैं 1.2 सेकेंड की दूरी पर थे। मैंने उस सीन को करने के लिए तीन टेक लिए थे। मुझे लगा कि ट्रेन मुझसे दूर है, लेकिन वो मेरे बहुत करीब आ गई थी'।
Archana Gautam: कांग्रेस ऑफिस में हुई बदसलूकी को याद कर रो पड़ीं अर्चना गौतम, बोलीं- अगर मुझे कुछ हुआ...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें