फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशि कपूर का ये बेटा बनना चाहता था बॉलीवुड स्टार, पहली ही फिल्म हुई फ्लॉप तो करना पड़ा ये काम

Mon, 01 Apr 2019 09:03 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shashi kapoor
फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में से एक रहे शशि कपूर का निधन साल 2017 में हो गया था । उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी और खूब नाम कमाया । लेकिन शशि कपूर का बच्चों को कोई नहीं जानता होगा । शशि कपूर ने साल 1958 में जेनिफर केंडल से शादी की थी। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
करन कपूर
शशि और जेनिफर के तीन बच्चे हैं कुणाल कपूर, करण कपूर, संजना कपूर। शशि बॉलीवुड के सफल एक्टर थे लेकिन उनके तीनों बच्चों ने बॉलीवुड से अलग करियर बनाने के बारे में सोचा। आज तमाम ऐसे स्टार किड्स हैं जो अपने पैरेंट्स के नक्शे-कदम पर चल एक्टर बन रहे हैं। लेकिन शशि कपूर के बच्चों ने अपना रास्ता खुद चुना।
विज्ञापन

3 of 6
करन कपूर
आज हम आपको शशि कपूर के बेटे करण कपूर के बारे में बताते हैं। एक जमाने में जिस शशि कपूर के लोग दीवाने थे और जिस पर लड़कियां जान छिड़कती थीं, उसी के बेटे को फिल्म इंडस्ट्री ने नकार दिया था। शशि कपूर ने बड़े ही अरमानों से अपने बेटे को फिल्मों में लॉन्च करने का मन बनाया था लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

4 of 6
करन कपूर
श्याम बेनेगल की फिल्म 'जुनून' में करण को अपनी एक्टिंग प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिला, लेकिन बात नहीं बनी। हालांकि पिता के स्टारडम के दम पर उन्हें फिल्में मिलती रहीं। फिल्म 'सल्तनत' के जरिए करण कपूर ने मेनस्ट्रीम सिनेमा में एंट्री की, लेकिन ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही।
विज्ञापन

5 of 6
Karan Kapoor with his sister Sanjana Kapoor
ऐसा नहीं है कि करण कपूर के लुक्स एक्टर जैसे नहीं थे, लेकिन ना जाने क्यों एक्टिंग के मामले में किस्मत उन पर मेहरबान नहीं हुई और फिर करण कपूर ने फिल्में छोड़ दीं। अपने फ्लॉप फिल्मी करियर से करण कपूर निराश नहीं हुए। उन्होंने अपनी प्रतिभा को पहचाना और फोटोग्राफर बन गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
karan kapoor
आज करण कपूर की गिनती विश्व के नामी फोटोग्राफरों में होती है। करण अपनी फोटोज की प्रदर्शनी भी लगाते हैं। टाइम एंड टाइड के नाम से करण ने पिछले साल मुंबई में प्रदर्शनी लगाई और उसके बाद ये प्रदर्शनी बंगलुरु, नई दिल्ली, अहमदाबाद और जयपुर में लगाई गई। आज करण की फोटोग्राफी के हर तरफ चर्चे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें