फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर की ये बात सुन अपने आंसू नहीं रोक पाईं आलिया भट्ट, वीडियो वायरल

Mon, 01 Apr 2019 08:57 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के प्यार के चर्चे इन दिनों चारों ओर हैं । धीरे-धीरे दोनों ने मीडिया के सामने अपने प्यार को कबूलना भी शुरू कर दिया है । अक्सर दोनाें को साथ में देखा जाता है । पिछले दिनों जी सिने अवॉर्ड्स के दौरान ये कपल हाथों में हाथ डाले, डांस करते और एक-दूसरे को गले लगाता नजर आया । 
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt
यहां रणबीर कपूर को फिल्म 'संजू' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला । वहीं आलिया को व्यूअर्स चॉइस बेस्ट एक्टर (फीमेल) का अवॉर्ड मिला। रणबीर कपूर को अवॉर्ड देने के लिए आलिया भट्ट को चुना गया । आलिया ने रणबीर का नाम अनाउंस किया । रणबीर स्टेज पर पहुंचे, अवॉर्ड लिया और फिर आलिया को गले लगा लिया । 



 
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir, Alia - फोटो : social media
इसके बाद उन्होंने अवॉर्ड मिलने की खुशी में एक छोटा सा स्पीच भी दिया । इसमें उन्होंने 'संजू' की पूरी टीम को धन्यवाद कहा । साथ ही अपने पिता और मां को भी खास धन्यवाद किया । जब रणबीर अपने पिता के बारे में बात कर रहे थे तो आलिया भावुक हो गईं और उनके आंसू निकल आए । 




 

4 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media
रणबीर की स्पीच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । इसी वीडियो में आलिया अपने आंसू पोछते हुए नजर आईं । रणबीर बताते हैं कि आजकल उनके पिता ऋषि कपूर बुरे दौर से गुजर रहे हैं । उनकी तबीयत खराब है । उन्हें ये चिंता रहती है कि वापस लौटने के बाद उन्हें काम मिलेगा या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranbir kapoor alia bhatt
वो जब भी मुझसे मिलते हैं तो सिर्फ फिल्मों की बात करत हैं । रणबीर ने अपनी मां नीतू कपूर को भी याद किया । बता दें कि आलिया और रणबीर, अयान मुखर्जी की फिल्म 'बह्मास्त्र' में एक साथ नजर आने वाले हैं। ये पहली बार है जब दोनों सिल्वर स्क्रीन पर साथ में दिखेंगे। आलिया और रणबीर की ब्रह्मास्त्र 20 दिसंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें