फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के इस खानदान के दामाद हैं कुमार गौरव, फिल्मों से दूर अब ये काम कर कमा रहे करोड़ों

Tue, 24 Dec 2019 07:56 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
kumar gaurav - फोटो : social media
हाल ही में कुमार गौरव की बेटी सिया की शादी हुई । इस शादी में संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता के साथ पहुंचे थे । कुमार गौरव की शादी संजय दत्त की बहन नमृता दत्त से 1984 में हुई थी । शादी की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं । इन तस्वीरों में कुमार गौरव का लुक बिल्कुल बदला हुआ नजर आया । कुमार गौरव की गिनती कभी बॉलीवुड के हिट हीरो में की जाती थी । 
विज्ञापन

2 of 8
kumar gaurav - फोटो : social media
80 के दशक में एक स्टार किड के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री कर कुमार गौरव ने अपनी मासूम अदायगी ने सभी का मन मोह लिया था। किसी ने सोचा भी नहीं था कि पहली ही फिल्म से ये चॉकलेटी ब्वॉय रातोंरात स्टार बन जाएगा और बाकी अभिनेताओं को कड़ी टक्कर देगा । कुमार गौरव एक्टर राजेंद्र कुमार के बेटे हैं। कुमार गौरव का डेब्यू किसी सपने से कम नहीं था। 
विज्ञापन

3 of 8
kumar gaurav - फोटो : social media
उनकी पहली फिल्म थी 'लव स्टोरी' जो जबरदस्त हिट रही और गौरव को उस दौर के हिट एक्टर्स की लाइन में ला खड़ा किया। पहली ही फिल्म से कुमार गौरव को ऐसी सफलता मिली कि फैंस भी उन्हीं के स्टाइल को कॉपी करने लगे। लेकिन कहते हैं ना कि वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता। कुमार गौरव का भी वक्त बदला और धीरे-धीरे उनका करियर ढलान पर आ गया । 

4 of 8
Namrata and Kumar Gaurav - फोटो : file photo
फिर एक दिन वो हमेशा के लिए फिल्म इंडस्ट्री की आंखों से ओझल हो गए। ताज्जुब की बात है कि जिस पिता का स्टारडम इतना था कि उसे जुबली कुमार के नाम से जाना जाता था उसी का बेटा अचानक ही गुमनामी में खो गया। लेकिन, जहां अक्सर लोग गुमनामी के डर से खुद को शराब में डुबो लेते हैं या डिप्रेशन में चले जाते हैं, वहीं कुमार गौरव ने इस तरह के विचारों को खुद पर हावी नहीं होने दिया।
विज्ञापन

5 of 8
Kumar Gaurav - फोटो : file photo
फिर एक दिन वो हमेशा के लिए फिल्म इंडस्ट्री की आंखों से ओझल हो गए। ताज्जुब की बात है कि जिस पिता का स्टारडम इतना था कि उसे जुबली कुमार के नाम से जाना जाता था उसी का बेटा अचानक ही गुमनामी में खो गया। लेकिन, जहां अक्सर लोग गुमनामी के डर से खुद को शराब में डुबो लेते हैं या डिप्रेशन में चले जाते हैं, वहीं कुमार गौरव ने इस तरह के विचारों को खुद पर हावी नहीं होने दिया।
विज्ञापन

6 of 8
Rajendra Kumar and Kumar Gaurav - फोटो : file photo
बेशक उनका वक्त खराब चल रहा था लेकिन उन्होंने निराश हुए बिना अपनी पहचान बनाने की जद्दोजहद जारी रखी। फिल्मों वो नहीं चले तो क्या हुआ ? फिल्में उन्हें नहीं मिली तो क्या हुआ ? कुमार गौरव ने ठान लिया था कि वो अपने पिता के नाम को ऐसे ही नहीं डूबने देंगे। बेशक वो अपने पिता जैसे सुपरस्टार नहीं बन पाए लेकिन कुमार गौरव ने अपनी एक अलग पहचान बना ली। 
विज्ञापन

7 of 8
kumar gaurav
आज वो एक बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं। शायद लोग नहीं जानते होंगे कि कुमार गौरव का मालदीव में ट्रेवल बिजनेस है। इसके अलावा उनका कंस्ट्रक्शन का बिजनेस भी रहा है। उनका ये बिजनेस खूब फल-फूल रहा है और उनका सालाना करोड़ों का कारोबार होता है। कुमार गौरव आज जितना कमा रहे हैं शायद वो अपने फिल्मी करियर में भी नहीं कमा पाए होंगे।
विज्ञापन

8 of 8
kumar gaurav
आज कुमार गौरव अपनी बिजनेस लाइफ में खुश हैं और उन्हें फिल्मों से दूर रहने का कोई मलाल नहीं है। कुमार गौरव, संजय दत्त के बहनोई भी हैं । उनकी दो बेटियां सिया और साची हैं। साची कुमार की शादी फिल्म 'पाकीजा' के डायरेक्टर कमाल अमरोही के पोते बिलाल से हुई है। साची की शादी के वक्त संजय दत्त जेल में थे । वहीं संजय, अपनी भांजी सिया की शादी में शामिल होकर बेहद खुश नजर आए ।

Bigg Boss 13: मां के बयान के बाद पारस के और नजदीक आईं माहिरा, घरवालों के सामने ही...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें