फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव का रोल निभाते हुए इस एक्टर की हो जाती थी ऐसी हालत, किरदार से बाहर आने में लगते थे 15 मिनट

Sun, 03 Mar 2019 04:04 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
mohit raina
शिवरात्रि का महापर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है । इसमें फिल्म और टीवी इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है। टीवी पर अक्सर शिव पर आधारित सीरियल दिखाए जाते रहे हैं, जैसे- 'देवों के देव महादेव' । टीवी पर ये सीरियल सुपरहिट हुआ था। इसमें एक्टर मोहित रैना ने महादेव का रोल प्ले किया था । 
विज्ञापन

2 of 8
मोहित रैना
टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मोहित रैना अब फिल्मों में भी नजर आते हैं । हाल ही में उनकी फिल्म 'उरी' रिलीज हुई थी। मोहित रैना इंडस्ट्री के हैंडसम हंक कहे जाते हैं। मोहित जितनी अच्छी एक्टिंग करते हैं उतना ही मीठा बोलते हैं। अपनी सक्सेस का उन्हें जरा भी घमंड नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 8
मोहित रैना
जम्मू के रहने वाले मोहित 'महाभारत' और 'सम्राट अशोक' जैसे सीरियल में भी लीड रोल प्ले कर चुके हैं। मोहित बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। लेकिन मोहित पढ़ने में काफी अच्छे थे इसलिए उनके मां-पिता चाहते थे कि वो CA बनें। मोहित की हाइट-पर्सनालिटी काफी अच्छी है। 

4 of 8
मोहित रैना
उन्होंने ग्रेसिम मिस्टर इंडिया 2005 में पार्टिसिपेट किया था। वो टॉप 5 कंटेस्टेंट में चुने गए थे। 21 साल का होने पर उन्होंने अपने पैरेंट्स से एक्टर बनने की इच्छा जाहिर की। उनके पैरेंट्स ने साफ मना करते हुए कहा कि तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है क्या। 
विज्ञापन

5 of 8
मोहित रैना
मोहित ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'अगले दिन जब मैं सोकर उठा तो घर के बाहर मेरे कई सारे रिलेटिव्स आए हुए थे। मुझे लगा शायद कोई फंक्शन है। जिसे मैं भूल गया हूं। लेकिन मुझे बाद में पता चला कि वो सारे रिश्तेदार मुझे समझाने के लिए आए हैं। लेकिन मैं अपनी टिकट करवा चुका था। इसलिए मैंने किसी की नहीं सुनी और मुंबई आ गया।' 
विज्ञापन

6 of 8
मोहित रैना
मोहित ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में टीवी शो अंतरिक्ष से की थी। लेकिन उन्हें पहचान 'महादेव' से ही मिली। अच्छी पर्सनैलिटी की वजह से उन्हें 'महादेव' का रोल ऑफर हुआ लेकिन उस समय मोहित का वजन 107 किलो था। मेकर्स ने मोहित को वजन घटाने के लिए कहा। 
विज्ञापन

7 of 8
mohit raina
मोहित ने कड़ी मेहनत के बाद 30 किलो वजन कम लिया। मोहित ने एक इंटरव्यू में कहा था कि महादेव के कैरेक्टर से बाहर निकलना बहुत मुश्किल होता था। शूटिंग खत्म करने के बाद वो 15 मिनट मेडिटेशन करते थे तब जाकर महादेव के कैरेक्टर से बाहर आ पाते थे। 
विज्ञापन

8 of 8
mohit raina
मोहित ने 'महादेव' में बेहतरीन काम किया है। देखते ही देखते मोहित टीवी के सबसे महंगे एक्टर में से एक बन गए। मोहित एक दिन का एक लाख रुपए चार्ज करते हैं। मोहित अपनी मां के साथ मुंबई में रहते हैं। मोहित के पिता का 2011 में निधन हो गया था। फिलहाल मोहित फिल्मों पर फोकस कर रहे हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें