फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉबी देओल के साथ काम कर खूब चर्चित हुई थी ये अभिनेत्री, इस हीरो से शादी के बाद छोड़ा बॉलीवुड

Mon, 16 Sep 2019 12:29 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
neha - फोटो : social media
क्या आपको बॉबी देओल की फिल्म 'करीब' की वो हीरोइन याद है जिसने अपने मासूम से चेहरे और अदाओं से सबका दिल जीत लिया था? नेहा ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की और पहली ही फिल्म में उन्हें खूब सराहा गया।
विज्ञापन

2 of 6
neha - फोटो : social media
नेहा का असली नाम शबाना रजा है । क्या आप जानते हैं कि ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर होने के बाद आज ये हीरोइन कहां है और क्या कर रही है? नेहा दरअसल एक्टर मनोज बाजपेयी की बीवी हैं और आजकल अपनी गृहस्थी को संभाल रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
neha - फोटो : social media
नेहा और मनोज बाजपेयी की मुलाकात नेहा की पहली फिल्म के बाद हुई थी और फिर साल 2006 में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि शादी के बाद नेहा ने कुछ एक फिल्मों में काम भी किया लेकिन फिर अचानक ही फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

4 of 6
neha - फोटो : social media
नेहा ने 'फिजा', 'होगी प्यार की जीत', 'कोई मेरे दिल में है' जैसी कुछ चुनींदा फिल्मों में काम किया। उनकी पिछली फिल्म 2008 में आई 'एसिड फैक्ट्री' थी।
विज्ञापन

5 of 6
neha - फोटो : social media
शादी के बाद नेहा का पूरा लाइफस्टाइल ही बदल गया है। एक वक्त पर अपनी लंबी और घनी जुल्फों के लिए लोकप्रिय नेहा अब बॉब कट में नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
neha - फोटो : social media
नेहा की एक बेटी भी है, जिसका नाम अवा नैला है । जहां ग्लैमर इंडस्ट्री से उन्होंने पूरी तरह से दूरी बनाई हुई हैं, वहीं वो अक्सर अपने पति मनोज बाजपेयी की फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान नजर आती हैं ।

कपिल शर्मा के घर में तीन कुक होने के बावजूद गिन्नी करती हैं सारा काम, भारती सिंह ने खोले घर के राज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें