फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलीम के गाने पर चोरी का आरोप और निक जोनस के जन्मदिन सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Mon, 16 Sep 2019 12:27 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
आलिया भट्ट के पहले पंजाबी म्यूजिक वीडियो 'प्राडा' पर बीते दिनों पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात ने चोरी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि आलिया का गाना पाकिस्तान के वाइटल साइन के गाने 'गोरे रंग का जमाना' से मिलता-जुलता है। आलिया के बाद अब भारतीय संगीतकार और सिंगर सलीम मर्चेंट पर भी एक पाकिस्तानी सिंगर ने गाना चुराने का आरोप लगाया है। 

सलीम मर्चेंट के गाने पर लगा चोरी का आरोप, पाकिस्तानी सिंगर बोला- करना ही है तो पूछ के करो
विज्ञापन

2 of 5
Sanjib Datta - फोटो : Social Media
हिंदी और बांग्ला सिनेमा के मशहूर फिल्म एडिटर संजीब कुमार दत्ता का निधन हो गया है। हिंदी की तमाम चर्चित फिल्मों जैसे इकबाल, तीन दीवारें, एक हसीना थी और 8x10 तस्वीर का संपादन करने वाले संजीब की असामयिक मृत्यु के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है। लेकिन, फिल्म निर्देशक अश्विनी चौधरी ने अपनी फेसबुक वॉल पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें एक अच्छा संपादक और एक महान व्यक्तित्व का धनी बताया है।

मशहूर फिल्म एडिटर संजीब दत्ता का निधन, रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी के लिए मिला था स्क्रीन अवॉर्ड
विज्ञापन

3 of 5
Kapil Sharma and Sanjay Dutt - फोटो : twitter
संजय दत्त पहली बार पत्नी मान्यता के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। इस दौरान शो में उनकी आने वाली फिल्म 'प्रस्थानम' की स्टार कास्ट भी नजर आई। शो के दौरान संजय दत्त और मान्यता ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। शो में संजय दत्त ने बताया कि एक बार उन्हें डाकुओं ने किडनैप करने की कोशिश की थी। 

डाकुओं ने की थी संजय दत्त को किडनैप करने की कोशिश, रूपा डाकू से ऐसे हुआ था सामना

4 of 5
Emraan Hashmi - फोटो : Social Media
इमरान हाशमी इन दिनों अमिताभ बच्चन के साथ 'चेहरे' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग के पहले दिन से ही ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के सेट से अमिताभ और इमरान की तमाम तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। बीते दिनों फिल्म से जुड़े अभिनेता रघुबीर यादव का जबरजस्त लुक भी सामने आया था। बॉलीवुड में कम फिल्में करने वाले इमरान हाशमी ने एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में खुद को बनाए रखना बहुत मुश्किल चुनौती है। इसलिए अगर कोई अभिनेता कहता है कि वह असुरक्षित व्यक्ति नहीं है तो वह झूठ बोलता है।

इमरान हाशमी ने खोली बॉलीवुड की पोल, बोले- घर चलाने के लिए किया ऐसी फिल्मों में काम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : Social Media
प्रियंका चोपड़ा के पति और मशहूर अमेरिकन सिंगर निक जोनस 16 सितंबर को अपना 27वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। निक जोनस का असली नाम है निकोलस जेरी जोनस है। निक और प्रियंका की उम्र के बीच 10 साल का अंतर है। साल 2000 में जब प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं उस वक्त निक की उम्र मात्र 8 साल थी। साल 2006 में निक का पहला एल्बम इट्स अबाउट टाइम आया था उस वक्त उनकी उम्र मात्र 13 साल थी।

जब प्रियंका चोपड़ा बनी थीं मिस वर्ल्ड तब 8 साल के थे निक जोनस, बर्थडे पर जानिए 10 अनसुनी बातें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें