अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा पुरी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। यह जन्मदिन उनके लिए खास है। वह 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में आईं। मगर, इसके इतर वह कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा भी मनवा चुकी हैं। अकांक्षा अपने ग्लैमरस लुक को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। शो 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' में भी उन्होंने अपने ग्लैमरस लुक से फैंस को काफी प्रभावित किया और अब वह मीका सिंह की दुल्हनिया बन चुकी हैं। आकांक्षा पुरी पर वेस्टर्न के साथ-साथ पारंपरिक लिबास भी काफी जंचते हैं।