बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक सिनेमाघरों में इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म का ही दबदबा कायम है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है। इसके अलावा एक तरफ जहां राजकुमार संतोषी जैसे दिग्गज निर्देशक की फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध रिलीज के पहले दिन से दर्शकों के लिए तरस रही है, वहीं दूसरी तरफ 20 दिन पहले रिलीज हुई साउथ की फिल्में वारिसु और थुनिवु अब तक करोड़ों का कारोबार कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर डेरा डाले बैठी इन चारों फिल्मों ने सोमवार को कैसा प्रदर्शन किया ....