अगस्त का महीना शुरू हो चुका है और दर्शकों को नई फिल्मों का इंतजार है। अगस्त में कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हो रही हैं, लेकिन यहां हम जुलाई के आखिरी हफ्ते में रिलीज हुई फिल्मों के बारे में आपको बताएंगे। पिछले शुक्रवार को एक बार फिर साउथ और बॉलीवुड में टक्कर हुई। गुरुवार को रिलीज हुई किच्चा सुदीप की पैन इंडिया फिल्म 'विक्रांत रोणा' और शुक्रवार को टिकट खिड़की पर आई जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' दोनों ने सोमवार को कितनी कमाई की। क्योंकि दोनों ही फिल्मों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं हिंदी बेल्ट में विक्रांत रोणा का प्रमोशन खुद सलमान खान कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि दोनों ही फिल्में मंडे टेस्ट में पास हुईं या फेल।