फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: '777 चार्ली' और 'जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन' ने लगाई लंबी छलांग, चौथे दिन 'जनहित में जारी' ने की इतनी कमाई 

Tue, 14 Jun 2022 10:06 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
777 चार्ली, जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन, जनहित में जारी - फोटो : सोशल मीडिया
बीते शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं। नुसरत भरूचा की जनहित में जारी, कन्नड़ फिल्म 777 चार्ली और हॉलीवुड की फिल्म जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन। जिनमें से रिलीज होने के तीसरे दिन कौन सी फिल्म ने बाजी मारी और कौन सी फिल्म फिसड्डी साबित हुई आज हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में बताएंगे। बता दें कि पहले ही दिन से जनहित में जारी दर्शकों को अपनी ओर खींचने में सक्षम नहीं हो पा रही है। वहीं 777 चार्ली और जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 को रिलीज हुए चौथा हफ्ता चल रहा है। ये फिल्म नए-नए रिकॉर्ड्स बना रही है। तो आइये जानते हैं कि किस फिल्म ने अपनी झोली में कितने करोड़ झटके हैं।
विज्ञापन

2 of 7
चार्ली 777 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
777 चार्ली
रक्षित शेट्टी की फिल्म की बात करें तो पहले दिन इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर 6.27 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 7.87 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म की तीसरे दिन की कमाई की बात करें तो 777 चार्ली ने सभी भाषाओं में 10.01 करोड़ का कारोबार किया है। उम्मीद की जा रही है कि चौथे दिन ये फिल्म करीब 4.80 करोड़ अपनी झोली में झटक सकती है।
विज्ञापन

3 of 7
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जनहित में जारी
जनहित में जारी भले ही सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म हो और सोशल टैबू को तोड़ती हो, लेकिन ये फिल्म दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप नहीं छोड़ पा रही है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने मात्र 43 लाख रुपये का बिजनेस किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने रफ्तार पकड़ी तो 70 लाख का कलेक्शन किया। चौथे दिन की बात करें तो इस फिल्म ने बहुत धीमी रफ्तार से मात्र 39 रुपये की कमाई की है। अब तक इस फिल्म का कुल कारोबार 2.58 करोड़ रुपये हो चुका है।

4 of 7
जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन - फोटो : Social Media
जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन
शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन ने रिलीज के पांचवें दिन 3.34 करोड़ का बिजनेस किया है। रिलीज के पहले ही दिन से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। भारत में जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन का अब तक का कुल कलेक्शन 2.58 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

5 of 7
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भूल भुलैया 2
भूल भुलैया 2 को रिलीज हुए तीन हफ्तों का समय बीत चुका है, ये फिल्म का चौथा हफ्ता चल रहा है। लेकिन अभी भी अनीस बज्मी और कार्तिक आर्यन का जादू लोगों के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। चौथे सोमवार को इस फिल्म ने देशभर में 1.30 करोड़ का बिजनेस किया है। अब तक इस फिल्म का कुल कलेक्शन 172.80 करोड़ रुपये हो चुका है।  
विज्ञापन

6 of 7
विक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्रम
कमल हासन की विक्रम बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। हालांकि ये फिल्म हिंदी पट्टी में बहुत ज्यादा पसंद नहीं की जा रही है, लेकिन साउथ में ये ब्लॉबस्टर साबित हो रही है। सोमवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.20 करोड़ का कारोबार किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 185.40 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेजर - फोटो : सोशल मीडिया
मेजर
आदिवि शेष की फिल्म मेजर बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। रिलीज होने के 11वें दिन इस फिल्म ने सभी भाषाओं में मिलाकर कुल 72 लाख रुपये का कारोबार किया है। अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 37.22 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें