ब्रह्मास्त्र फिल्म में अमिताभ बच्चन
- फोटो : insta
फिल्म में अमिताभ बच्चन निभाएंगे गुरु का किरदार
अमिताभ बच्चन का किरदार गुरु है। धर्मा प्रोडक्शन्स द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्टर में अमिताभ बच्चन, सफेद दाढ़ी और बालों में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में अभिनेता के चेहरे पर दो जगह चोट के निशान हैं, जिनसे खून निकल रहा है। उनके हाथ में एक तलवार भी है जिसे उन्होंने धारदार जगह से पकड़ा हुआ है। निर्माता ने अभिनेता का लुक जारी करते हुए लिखा, 'गुरू है गंगा ज्ञान की । काटे भाव का पाश, गुरू उठा ले अस्त्र जब । करे पाप का नाश'.....एक ऐसी रोशनी जिसमें है...अंधेरे को हराने की शक्ति।"