सिनेमाघरों में कहने को तो इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं। मगर, कारोबार की बात करें तो एक-दो को छोड़कर सबकी हालत खस्ता है। वीकएंड पर फिल्मों के कलेक्शन में कुछ बढ़त दर्ज हुई थी, लेकिन सोमवार को कमाई में फिर गिरावट आई है। पहले से लगी दलपति विजय की फिल्म 'लियो' अब औसत कमाई कर रही है। वहीं, बहुत कम बजट में बनीं '12वीं' फेल का कलेक्शन भी सोमवार को घटा। तीन नवंबर 2023 को रिलीज हुई फिल्मों ने प्रथम सोमवार की परीक्षा में कैसा प्रदर्शन किया? आइए जानते हैं...