फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: फिल्मों के लिए खास नहीं रहा सोमवार का दिन, जानें बीते दिन साउथ और बॉलीवुड में कौन रहा आगे?

Tue, 23 Aug 2022 08:48 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों का प्रदर्शन लगातार खराब होता जा रहा है। एक तरफ जहां आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा को लोगों ने सिरे से नकार दिया तो वहीं अक्षय कुमार की रक्षा बंधन भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
विज्ञापन
1 of 9
दोबारा, कार्तिकेय 2, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों का प्रदर्शन लगातार खराब होता जा रहा है। एक तरफ जहां आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा को लोगों ने सिरे से नकार दिया तो वहीं अक्षय कुमार की रक्षा बंधन भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा की भी अब हालत खराब होती दिख रही है। दूसरी तरफ साउथ की फिल्में लगातार देशभर में अपने अच्छे प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत रही है। इसी बीच अब सोमवार को हुए सभी फिल्मों के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं बीते दिन किसने किया कितना कारोबार-
विज्ञापन

2 of 9
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लाल सिंह चड्ढा

रिलीज से पहले ही बायकॉट का सामना कर रही आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का हालत अब पस्त होती नजर आ रही है। रक्षाबंधन पर रिलीज हुए इस फिल्म की कमाई में पहले वीकएंड के कलेक्शन के बाद से ही गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने सोमवार यानी 12वेंं दिन महज 70  लाख का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 56.70  करोड़ हो गया है। 

विज्ञापन

3 of 9
रक्षा बंधन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रक्षा बंधन 

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म रक्षा बंधन भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पा रही है। आमिर का फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ रिलीज हुए इस फिल्म को भी दर्शक पसंद नहीं कर रहे हैं। अक्षय के लिए ये साल कई मायने में बेहद खराब साबित हुआ है। 2022 में रिलीज हुई उनकी सभी फिल्में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इसी बीच अब सोमवार को हुई फिल्म के कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। फिल्म ने 12वें दिन महज 65 लाख का कारोबार किया है। 

4 of 9
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिकेय 2

कम बजट में बनी साउथ फिल्म कार्तिकेय 2 लगातार बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। निखिल सिद्धार्थ स्टारर इस फिल्म ने बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। इसी बीच अब सोमवार को हुए फिल्म के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। अपनी रिलीज के 10वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने बीते दिन कुल 2.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही कार्तिकेय 2 का कुल कलेक्शन 54.32 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन

5 of 9
दोबारा फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दोबारा

19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल होते दिख रहा है। दरअसल, तापसी की यह फिल्म रिलीज के चौथे दिन और ज्यादा लुढ़क गई है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म सोमवार को फिल्म की कमाई लाखों में सिमट कर रही गई। अपनी रिलीज के चौथे दिन दोबारा ने महज 35 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही अब 'दोबारा' का टोटल कलेक्शन 3.37 करोड़ के आसपास पहुंच गया है।

विज्ञापन

6 of 9
फकत महिलाओ मेट - फोटो : सोशल मीडिया

फकत महिलाओ मेट

 

गुजराती फिल्म 'फकत महिलाओ मेट' भी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कम बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच बात करें सोमवार को हुई फिल्म की कमाई की तो बीते दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। अपनी रिलीज के चौथे दिन इस फिल्म ने सिर्फ 60 लाख का कारोबार किया है। वहीं, अब फिल्म का कुम कलेक्शन 5.27 करोड़ हो गया है। 

विज्ञापन

7 of 9
विरुमन - फोटो : सोशल मीडिया

विरुमन

 

साउथ एक्टर कार्थी स्टारर फिल्म विरुमन भी कमाई के मामले में हिंदी फिल्मों को कड़ी टक्कर देती दिख रही है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही इस फिल्म की रफ्तार अब धीमी हो रही है। दरअसल, अपनी रिलीज के दूसरे सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 11वें दिन महज 60 लाख का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म में का कुल कारोबार 39.11 करोड़ पर पहुंच गया है। 

8 of 9
गालीपता 2 - फोटो : सोशल मीडिया

गालीपता 2

 

फिल्म 'गालीपता 2' के कारोबार में भी बीते काफी गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने जहां रविवार को जमकर कमाई की थी तो वहीं सोमवार को इसके कलेक्शन में कमी देखने को मिली। सामने आए शुरुआती कलेक्शन के मुताबिक इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 11वें दिन भारी गिरावट के साथ महज 60 लाख रुपये ही कमाए। वहीं, इसके कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 31.26 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 

 

विज्ञापन

9 of 9
नन ठान केस कोदू - फोटो : सोशल मीडिया

नन ठान केस कोदू

 

कुंचको बोबन की फिल्म 'नन ठान केस कोदू’ के कलेक्शन में लगातार गिरावट जारी है। फिल्म ने रविवार की छुट्टी का थोड़ा फायदा उठाते हुए रिलीज के 11वें दिन ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया हैथा। हालांकि, सोमवार को इसका कलेक्शन काफी कम रहा। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने सोमवार को केवल 20 लाख का कारोबार किया है। इसके साथ ही इसका कुल कलेक्शन 14.76 पहुंच गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें